होम / रूस के ओडेसा में किए हमले में 3 महीने की बच्ची समेत 8 की मौत, गुस्से में तिलमिलाए राष्ट्रपति जेलेंस्की

रूस के ओडेसा में किए हमले में 3 महीने की बच्ची समेत 8 की मौत, गुस्से में तिलमिलाए राष्ट्रपति जेलेंस्की

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : April 24, 2022, 1:40 pm IST

इंडिया न्यूज, कीव:
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) को 2 महीने हो चुके हैं लेकिन तबाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। रूसी सेना ताबड़तोड़ हमले कर रही है। ताजा हमले में रूस की सेना ने यूक्रेन के ओडेसा शहर में बम बरसाए। इस हमले में 3 महीने की बच्ची समेत 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

इस हमले में 3 महीने की बच्ची की मौत के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (President Zelensky) का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने रूसी सैनिकों को ‘stinky bastards’ बताया। वहीं दूसरी ओर मारियुपोल, खारकीव और लुहांस्क समेत कई शहरों में भी रूसी सेना मिसाइल से हमले कर रही है। पश्चिम देशों के रक्षा विशेषज्ञों ने कहा है कि अगर रूस को तुरंत नहीं रोका गया, तो पुतिन की सेना जल्द ही कीव पर कब्जा कर लेगी।

क्रूज मिसाइलों से किया हमला

रूस के ओडेसा में किए हमले में 3 महीने की बच्ची समेत 8 की मौत
मार्मिक फोटो : रूस और यूक्रेन में जारी जंग से नागरिक ही नहीं बल्कि जानवर भी सहमे हुए हैं। ये नजारा है यूक्रेन की राजधानी कीव का, जहां एक घर पर रूस का हमला हुआ था। बाद में जब मकान मालिक वहां पहुंचा तो उनका पालतू कुत्ता उनसे ऐसे लिपड़ गया, जैसे कोई बच्चा कई दिनों के बाद अपने मम्मी पापा से मिला हो।

बता दें कि रूसी सैनिकों ने ओडेशा शहर पर क्रूज मिसाइलों से हमला किया था। रूसी सैनिकों ने दावा किया कि पूर्वी डोनबास क्षेत्र में उन्होंने कई गांवों पर कब्जा कर लिया है। साथ ही हथियारों के 3 गोदामों सहित यूक्रेनी सैनिकों के करीब 11 बंकरों को निशाना बनाया है।

अमेरिकी विदेशी मंत्री आएंगी कीव

अमेरिका ने कहा है कि रक्षा मंत्री लॉयड आस्टिन और विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकेन आज यानी रविवार को कीव जाएंगे। यहां वे यहां यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे और आगे की रणनीति भी बनाएंगे।

लुहान्स्क में 6 लोगों की मौत

लुहान्स्क में भी रूस और यूक्रेनी सैनिकों के बीच भारी गोलाबारी हो रही है। डोनबास के लुहान्स्क इलाके में भी रूसी सैनिकों की गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई। खारकीव के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने कहा कि रूसी हमले में 3 लोग मारे गए हैं।

यह भी पढ़ें : रिलायंस ने रद्द की फ्यूचर ग्रुप के साथ डील, बताया ये कारण

यह भी पढ़ें : LIC के 3.5 फीसदी शेयर 21000 करोड़ में बेचेगी सरकार, मई के पहले हफ्ते में IPO आने की उम्मीद

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

यह भी पढ़ें : स्टील उत्पादन में 5.9 प्रतिशत की वृद्धि, विश्व के 10 बड़े उत्पादक देशों में सिर्फ भारत में ही बढ़ा प्रोडक्शन

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT