India News (इंडिया न्यूज),Iran: ईरान में पाकिस्तानी सीमा के पास सैन्य अभ्यास चल रहा था। इस सैन्य अभ्यास के दौरान ‘ऑटोगाइरो’ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ऑटोगाइरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर जनरल हामिद मजांदरानी की मौत हो गई। इस घटना में रिवोल्यूशनरी गार्ड की पायल की भी मौत हो गई। सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान में यह दुर्घटना सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के पास स्थित सिरकन से सटे सीमावर्ती इलाके में हुई।तस्नीम समाचार एजेंसी के मुताबिक यह दुर्घटना सैन्य अभ्यास के दौरान हुई। ऑटोगाइरो के जरिए सैन्य अभ्यास चल रहा था। उसी दौरान यह दुर्घटना हुई। अगस्त के महीने में ब्राजील में भी विमान दुर्घटना की घटना सामने आई थी। ब्राजील में हुए इस विमान दुर्घटना की घटना में कुल 62 लोगों की मौत हो गई थी।

ऑटोगाइरो

ऑटोगाइरो एक तरह से हेलीकॉप्टर जैसा दिखता है। यह हेलीकॉप्टर से छोटा और सरल होता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर ईरान में किया जाता है। ईरान में पायलटों को ट्रेनिंग देते समय ऑटोगाइरो का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही ऑटोगाइरो के जरिए सीमा की निगरानी भी की जाती है। इसकी क्षमता के हिसाब से इसमें सिर्फ दो लोगों को लाया जा सकता है।मई 2024 में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना में कुल 9 लोगों की मृत्यु हुई। उस दुर्घटना के समय ईरान के दो हेलीकॉप्टर सुरक्षित पहुँच चुके थे। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में राष्ट्रपति की मृत्यु के बाद पाकिस्तान में 21 मई को शोक दिवस घोषित किया गया।

ईरान के राष्ट्रपति कौन हैं?

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु के बाद सुधारवादी डॉ. मसूद पेजेशकियन को नया राष्ट्रपति चुना गया। वर्तमान राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने लंबे समय तक हार्ट सर्जन के रूप में काम किया है।

बटवारे में पाकिस्तान छोड़कर गए हिंदुओं के घरों के नीचे मिला था ये चीज, एक दिन के भीतर हो गए थे अमीर…खुलासे के बाद दंग रह गए दुनिया भर के लोग

95 दिनों तक ‘मन्नत’ के बाहर खड़े होकर करता रहा इंतजार, फिर Shah Rukh Khan ने फैन के लिए उठाया ये बड़ा कदम, वायरल हुई चौंकाने वाली तस्वीरें