India News(इंडिया न्यूज), Abraham Lincoln: हाल ही में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘लवर ऑफ मेन: द अनटोल्ड हिस्टरी ऑफ अब्राहम लिंकन’ का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इस फिल्म में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के निजी जीवन के बारे में दिखाया जाएगा। जानकारी के लिए बचा दें कि, लिंकन वही राष्ट्रपति थे जिन्होंने अमेरिका में दास प्रथा को समाप्त किया था। आने वाली इस डॉक्यूमेंट्री में लिंकन के जीवन के कई चौंकाने वाले पहलुओं को उजागर किया जाएगा।

अब्राहम लिंकन पर उठे ये बड़े सवाल

अब्राहम लिंकन को रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों ही पार्टियों का सम्मान मिला है और कई लोग उन्हें अमेरिका का महानतम राष्ट्रपति मानते हैं। लेकिन, इस फिल्म में उनके निजी जीवन और सेक्सुअलिटी पर विशेष ध्यान दिया गया है। डॉक्यूमेंट्री में उनके कुछ पत्रों और तस्वीरों के आधार पर यह जानने की कोशिश की गई है कि क्या अब्राहम लिंकन समलैंगिक थे? यह सवाल नया नहीं है और इस पर पहले भी बहस होती रही है, लेकिन अब तक सही जवाब नहीं मिल पाया है। इस फिल्म में भी इसी सवाल का उत्तर खोजने की कोशिश की जाएगी।डॉक्यूमेंट्री को शॉन पीटरसन ने डायरेक्ट किया है। इसमें एकेडेमिक्स, हिस्टोरियंस और लिंकन के जीवन पर एक्सपर्ट्स के इंटरव्यू दिखाए जाएंगे।

IND vs ZIM, Live Update: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, लिया गेंदबाजी का फैसला

कब रिलीज होगी अब्राहम लिंकन पर बनी डॉक्यूमेंट्री

साथ ही 1860 में राष्ट्रपति बनने से पहले पुरुषों के साथ उनके संबंधों की जांच की जाएगी। पीटरसन का कहना है कि यह फिल्म उनका ‘पैशन प्रोजेक्ट’ है जिसे बनाने में कई साल लग गए। फिल्म का फोकस 19वीं सदी और आज के यौन आचार-विचार के बीच के अंतर पर है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म अमेरिकी इतिहास की तस्वीर में एक महत्वपूर्ण मगर खाली जगह को भरने का काम करेगी। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब अब्राहम लिंकन की सेक्सुअलिटी पर बात हो रही है। पहले भी कई आर्टिकल्स और किताबें आई हैं जिनमें उनके समलैंगिक होने की बात कही गई है। बताया जाता है कि उनका एक पुरुष ‘रूममेट’ था जिसके साथ वे हमबिस्तर होते थे। आज के समय में ऐसा सुनने पर अजीब नहीं लगता, लेकिन 19वीं सदी में यह बहुत बड़ी बात हुआ करती थी, खासकर राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए। अब्राहम लिंकन पुरुषों के साथ रोमांटिक रिश्तों पर बनी यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होगी।

Anant Ambani की बारात में अनन्या पांडे ने Nick Jonas को दिया धक्का, रणवीर सिंह ने संभाला, देखें वायरल वीडियो