होम / Afghan Schoolgirls Poisoned: अफगानिस्तान में 80 लड़कियों को जान से मारने की कोशिश, दिया गया जहर

Afghan Schoolgirls Poisoned: अफगानिस्तान में 80 लड़कियों को जान से मारने की कोशिश, दिया गया जहर

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : June 5, 2023, 11:30 am IST

India News(इंडिया न्यूज़),Afghan Schoolgirls Poisoned,अफगानिस्तान: उत्तरी अफगानिस्तान से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। प्राथमिक विद्यालयों की 80 लड़कियों को जहर दे दिया गया , जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें ये घटना दो अलग अलग दिन हुए । इस घटना की जानकारी एक स्थानीय शिक्षा अधिकारी के द्वारा रविवार को प्राप्त हुआ। बताया जा रहा है कि अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद इस तरह का यह पहला मामला है। बता दें तालिबान का देश में लड़कियों के अधिकारों तथा स्वतंत्रता पर नियंत्रण है। अफगानिस्तान में लड़कियों के छठी कक्षा से आगे पढ़ाई करने पर प्रतिबंध है।

लड़कियों को जहर देकर मारने की कोशीश 

इस पूरे मामले में शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी है। उन्होंने जो जानकारी दी है उसके मुताबीक जहर देने वाले व्यक्ति की निजी रंजिश थी। इस घटना को सर-ए-पुल प्रांत में शनिवार और रविवार को अंजाम दिया गया। अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने और अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों पर प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए थे। यह पहली बार है जब इस तरह का हमला किया गया है। नसवान-ए-कबोद आब और नसवान-ए-फैजाबाद स्कूल में छात्राओं को जहर दिया गया।

अफगानिस्तान में  तालिबान का तबाही 

इस बात में कोई दो राय नहीं है की अफगानिस्तान में जब से तालिबानी शासन ने आम जनता का जिना हराम कर रखा है। खास करके वो लड़कियों और महिलाओं को अपना शिकार बनाते हैं। उन्हें अपने हिसाब से जिने के लिए मजबूर करते हैं  यही कारण है कि वहां की महिलाए और लड़कियां अपने ही देश में घुट -घुट के रहती हैं। बता दें जिन स्‍कूलों में लड़कियों को जहर दिया गया है वो एक-दूसरे के करीब हैं। रहमानी ने कहा कि विभाग की जांच जारी है और शुरुआती पूछताछ से पता चलता है कि किसी ने द्वेष के चलते हमलों को अंजाम दिया है। अभी तक इस बात की भी कोई खबर नहीं है कि लड़कियों को कैसे जहर दिया गया। न ही इस बात की कोई जानकारी मिली है कि लड़कियों की उम्र क्‍या है और वो किस कक्षा में पढ़ती हैं।

ये भी पढ़ें –

लेटेस्ट खबरें