होम / भारत के बाद अब जापान ने किया लॉन्च मून मिशन, जानिए कितना समय लगेगा चांद पर जानें के लिए

भारत के बाद अब जापान ने किया लॉन्च मून मिशन, जानिए कितना समय लगेगा चांद पर जानें के लिए

Deepika Gupta • LAST UPDATED : September 7, 2023, 11:25 pm IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Japan Moon Mission : भारत के चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब अन्य देश भी चांद पर पहुंचने के लिए कमर कस रहे हैं। अब हाल ही में चांद पर जाने के लिए जापान ने एक कदम बढ़ा लिया है। आज सुबह जापान की अतंरिक्ष एजेंसी जापान एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने अपना मून मिशन ‘मून स्नाइपर’ को लॉन्च किया है।तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से H-IIA रॉकेट के जरिए यह लॉन्चिंग हुई है। जापानी अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा लॉन्च किया जाने वाले मून मिशन में रॉकेट एक लैंडर के साथ गया है, जिसके चार से छह महीने में चंद्रमा की सतह पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह देश कर रहे हैं चंद्रमा की सतह पर उतार

बता दें, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा की सतह पर अपने अंतरिक्ष यान उतारने सक्षम रहे हैं। वहीं भारत पहला ऐसा देश बना जिसने अपना झंडा फहराया। पिछले वर्ष जापान द्वारा चंद्रमा पर लैंडिंग के दो पहले प्रयास विफल रहे थे। JAXA का OMOTENASHI लैंडर से संपर्क टूट गया और नवंबर में लैंडिंग का प्रयास पूरी तरीके से खराब हो गया।वहीं जापानी स्टार्टअप आईस्पेस (9348.टी) द्वारा बनाया गया हकुतो-आर मिशन 1 लैंडर, अप्रैल में चंद्रमा की सतह पर उतरने का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आज जापान की अतंरिक्ष एजेंसी जापान एक्सप्लोरेशन एजेंसी ने अपना मून मिशन ‘मून स्नाइपर’ को लॉन्च किया।

ये भी पढ़े  

China Bans IPhone : चीन में आईफोन पर लगा बैन, सरकार ने दिए आदेश

New York में कार चोरी की घटनाएं 19% बढ़ीं, पुलिस ने कहा चोरी होने की यह है वजह

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Shivangi Joshi के जन्मदिन पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड Kushal Tandon ने बरसाया प्यार, लिखी ये बात -Indianews
Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल केस में नया मोड़, मेडिकल रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा-Indianews
Swati Maliwal: स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार अरेस्ट- indianews
Lok Sabha Election: यात्रा के दौरान ले जा रहे 50 हजार रुपए से अधिक नकदी? अपने पास जरूर रखें ये पेपर
Chinese Constitution: चीनी संविधान पर छिड़ा घमासान, असम सीएम ने राहुल गांधी पर लगाया बड़ा आरोप- indianews  
Sonam Kapoor को नहीं पसंद आया ऐश्वर्या राय का कान्स लुक! एक्ट्रेस ने इवेंट से की इस शख्स की तारीफ -Indianews
T20 World Cup: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के नाम किए फाइनल, यहां देखें लिस्ट-Indianews
ADVERTISEMENT