India News (इंडिया न्यूज), Albert Einstein: दुनिया की विख्यात भौतिक वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा हस्ताक्षरित एक पांडुलिपि की चीन के शंघाई में नीलामी हुई। जिसकी नीलामी की कीमत 10.7 करोड़ रुपये लगाई गई थी। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, यह दुर्लभ हस्ताक्षरित पांडुलिपि विज्ञान में उनके प्रसिद्ध योगदान विशेष सापेक्षता के सिद्धांत 1905 और सामान्य सापेक्षता 1915 के विकास की व्याख्या से जुड़ी है। बता दें कि, नीलामी कार्यक्रम 23 सितंबर को वाल्डोर्फ एस्टोरिया शंघाई में आयोजित किया गया था।

जानिए क्या है विशेषता

जानकारी के लिए बता दें कि, पहली बार 3 फरवरी 1929 को जर्मन में लिखी गई यह पांडुलिपि न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित हुई थी। आइंस्टीन को विज्ञान में उनके दो सबसे प्रसिद्ध योगदानों के विकास की व्याख्या करने के लिए नियुक्त किया गया था, जिसमें विशेष सापेक्षता के सिद्धांत (1905) और सामान्य सापेक्षता (1915) प्रमुख थे।

रेबेका यांग ने दी जानकारी

जानकारी के लिए बता दें कि, पांडुलिपि के क्रिस्टीज चाइना के अध्यक्ष रेबेका यांग ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, 14 पेज की पांडुलिपि अत्यधिक महत्व रखती है क्योंकि यह सापेक्षता की खोज के इतिहास की याद दिलाती है। इसके अलावा उन्होने बोला कि, इसके कामकाज की व्याख्या करती है। इसमें दो समीकरण और अंतरिक्ष-समय सातत्य की संरचना को दर्शाने वाला एक आरेख, साथ ही वैज्ञानिक सूत्रों के दो पृष्ठ शामिल हैं।

ये भी पढ़े