India News(इंडिया न्यूज),America:अमेरिका (America) के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें कम होने का नाम हीं नहीं ले रही है। जहां 2020 राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने और अपनी हार को जीत में बदलने के साजिश में लगे आरोप का सामना करने वाशिंगटन स्थित संघीय अदालत पहुंचे हैं। जिसके बाद से कई सारी बातें सामने आ रही है कि, अब ट्रंप का अगला कदम क्या होगा।
ट्रंप पर साल 2023 का तीसरा आपराधिक मामला
मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, ये मामला साल 2023 में ट्रंप के खिलाफ दायर तीसरा आपराधिक मामला है। हलाकि यूएस कैपिटल पर हमले के आरोप में यह पहला मामला है। जिसके बारे में अमेरिका (America) के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि, मैने कुछ भी गलत नहीं किया है।
विशेष अधिवक्ता जैक स्मिथ पर लगाया आरोप
इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विशेष अधिवक्ता जैक स्मिथ पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, 2024 में व्हाइट हाउस लौटने की उनके प्रयासों को विफल करने की कोशिश करे रहे हैं। हलाकि ऐसी खबर सामने आ रही है कि, कोर्ट उन्हें कुछ समय बाद राहत दे सकती है, जिससे वे चुनाव अभियान में जुट सकें। अमेरिकी मीडिया के अनुसार बता दें कि, अमेरिकी समय के अनुसार ट्रंप अपने निजी विमान से गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे वाशिंगटन पहुंचे।
जैक स्मिथ ने ट्रंप पर लगाए ये आरोप
1. अमेरिका को धोखा देने की साजिश रचना
2. आधिकारिक कार्यवाही में बाधा डालने की साजिश रचना
3. आधिकारिक कार्यवाही में बाधा डालना
4. आधिकारिक कार्रवाई में बाधा डालने के प्रयास करना
5. अधिकारियों के खिलाफ साजिश रचना
ये भी पढ़े
- सिंगापुर में एक और शख्स को दी गई फांसी की सजा, जानिए क्या है वजह
- कम वजन से हैं परेशान? आज ही डाइट में शामिल करें ये चीजे तेजी से दिखेगा फायदा..