होम / यूक्रेन की खुलकर मदद करेगा अमेरिका : जो बाइडेन

यूक्रेन की खुलकर मदद करेगा अमेरिका : जो बाइडेन

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : April 29, 2022, 11:15 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
एक तरफ रूस की ओर से यूक्रेन में हमले जारी हैं। बीते दिन भी यूक्रेन की राजधानी कीव के पास कई रूसी मिसाइलें गिरी हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बार फिर से यूक्रेन के लिए मदद करने की बात कही है।

जो बाइडेन (Jo Biden) बुधवार रात वाइट हाउस में मीडिया को संबोधित कर थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन की खुलकर मदद करेगा। यूक्रेन को न केवल हथियार मुहैया करवाए जाएंगे बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी मदद करनी होगी।

रूस और बेलारूस सीमा पर सैनिक बढ़ाएगा अमेरिका

Jo Biden ने कहा कि हमे यूक्रेन के साथ हैं लेकिन अमेरिका अपने सैनिकों को यूक्रेन में युद्ध लड़ने के लिए नहीं भेजेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। यूएस ठअळड देशों की सुरक्षा भी करेगा। इसके लिए रूस और बेलारूस से लगे ठअळड देशों की सीमाओं पर अमेरिक और सैनिक भेजेगा।

अमेरिका में बढ़ेगा गेंहू का उत्पादन

इस दौरान जो बाइडेन ने अमेरिका के किसानों से भी गेहूं की फसल और ज्यादा मात्रा में बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने यूक्रेन की कृषि व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यूक्रेन दुनिया का एक बड़ा एग्रीकल्चर एक्सपोर्टर है लेकिन युद्ध के कारण वहां हालात बदल गए हैं। अत: अमेरिका के किसान गेहूं सहित दूसरी फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी करें।

PM Modi से मिलेंगे जो बाइडेन

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अगले महीने टोक्यो में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मिलेंगे। बताया गया है कि बाइडेन अगले महीने दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा करेंगे और टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें : LIC में अब आप भी हिस्सेदार, 17 मई से शेयरों की लिस्टिंग

यह भी पढ़ें :- नींबू के दाम नहीं हो रहे कम, कई राज्यों में 250 से 300 रुपए किलो बिक रहा

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT