होम / Archaeological Greece Temple: ग्रीस में मिला 2700 साल पुराना प्राचीन मंदिर, जानिये और क्या- क्या मिला

Archaeological Greece Temple: ग्रीस में मिला 2700 साल पुराना प्राचीन मंदिर, जानिये और क्या- क्या मिला

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : January 13, 2024, 11:43 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Archaeological Greece Temple: ग्रीस में एक बड़ी खोज हुई है जिसमे पुरातत्वविदों ने 2700 साल पुराना मंदिर की खोज की है। इसमें घोड़े के नाल के आकार की वेदी है, जो कि चढ़ावे से भरी हुई है। ईंटों से बना यह मंदिर 100 फीट तक लंबा है और अमेरीसिया आर्टेमिस के मंदिर के बगल में स्थित है, जो कि ग्रीक देवी आर्टेमिस को समर्पित अभयारण्य है। शोधकर्ताओं ने साल 2017 में इसे इविया द्वीप पर पाया था। ग्रीस के संस्कृति मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। साल 2023 में खुदाई के दौरान पुरातत्विदों ने यहां दूसरा मंदिर खोजा था।

2700 साल पुराने मंदिर की हुई खोज

वहीं, शोधकर्ताओं ने 9 जनवरी को फेसबुक पर इसकी तस्वीरें साझा करते हुए एक पोस्ट में लिखा। उनके पोस्ट के ट्रांसलेशन के मुताबिक इस मंदिर की खासियत इसके अंदर पाई जाने वाली संरचनाओं की बहुत ही महत्वपूर्ण संख्या है। मंदिर में गुफानुमा जगह मिली है, जिसमें कई चूल्हे भी शामिल थे। इसमें एक वेदी थी, जो चढ़ावे से भरी है। चढ़ावे में मिट्टी के बर्तन, नक्काशीदार खनिज जिप्सम, मूंगा और कीमती पत्थरों से जड़े हुए सोने और चांदी के गहने, ताबीज और पीतल और लोहे की फिटिंग भी शामिल हैं। जली हुई हड्डी के टुकड़े भी मिले हैं।

शोधकर्ताओं ने क्या कहा?

बता दें कि, मिट्टी के कुछ नये बर्तन पाए गए है जो कि मंदिर से पहले के हैं और आठवीं शताब्दी ईसा पूर्व के अंत में बनाए गए थे। इससे शोधकर्ताओं को संदेह है कि, वेदी कभी मंदिर के बाहर रही होगी और बाद में उसे अंदर ही शिफ्ट किया गया। जारी बयान के मुताबिक, छठी शताब्दी ईसा पूर्व में अतिरिक्त सपोर्ट देने के लिए ईंट रखे गए थे। इससे शोधकर्ताओं का मानना है कि वह शायद आग के कारण मंदिर आंशिक रूप से नष्ट हो गया होगा।

 कई कांस्य मूर्तियां भी मिली

इस खोज में मंदिर के नीचे भी पुरातत्वविदों को एक अलग इमारत से कई सूखी पत्थर की दीवारें भी मिलीं है जो कभी साइट पर खड़ी थीं। साथ ही बैल और एक भेड़ के आकार की कई कांस्य मूर्तियां भी मिलीं है। उन्होंने आठवीं और 9वीं शताब्दी ईसा पूर्व की इमारतों के अवशेषों का भी पता लगाया है। मंदिर के बगल में ही शुरुआती ताम्र युग की एक किलेबंदी प्रणाली भी है।

Read Also:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.