India News (इंडिया न्यूज), Baba Vanga Prediction : बाबा वेंगा अपनी भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं। उनके द्वारा 20वीं सदी में की गई कई भविष्यवाणियां आज भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसी कड़ी में उनकी एक भविष्यवाणी का संबंध रूस और इसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से है। वेंगा ने कथित तौर पर कहा था कि ‘रूस बच जाएगा और हावी हो जाएगा’। उनकी ये बात आज को दौर में सही होती हुई दिखाई दे रही है। यूक्रेन के साथ चल रहे संघर्ष में रूस मजबूत स्थिती में दिखाई दे रहा है। वहीं ट्रंप के टैरिफ वॉर की वजह से यूरोप में बड़ी उथल-पुथल मची हुई है।
वैश्विक मंच पर बनी रहेगी रूस की शक्ति
इस भविष्यवाणी का उल्लेख कई बार यूरोपीय संघ और नाटो की ओर से रूस के साथ संबंधों में किया गया है। पुतिन को लेकर की गई भविष्यवाणी के अनुसार, 2025 में यूरोप को एक बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसमें रूस एक प्रमुख भूमिका निभाएगा। बता दें कि इस भविष्यवाणी का उल्लेख यूके के पूर्व रक्षा सचिव ग्रांट शैप्स की चेतावनी से भी मेल खाता है।
जानकारों की इस भविष्यवाणी को लेकर माने तो रूस वैश्विक मंच पर अपनी शक्ति बनाए रखेगा और भविष्य में यूरोप में होने वाले आर्थिक और राजनीतिक संकटों के बावजूद स्थिर रहेगा। वेंगा की भविष्यवाणी पर अलग-अलग राय होने के बावजूद, यह विचारशील और भविष्य के बारे में गहन अटकलों को हवा देता है।
बाबा वेंगा की 2025 में प्राकृतिक आपदाओं को लेकर भविष्यवाणियां
इन सब भविष्यवाणियों के अलावा बाबा वेंगा ने 2025 के लिए बड़े पैमाने पर प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी की थी। उनकी भविष्यवाणियों के मुताबिक अमेरिका के पश्चिमी तट पर एक विनाशकारी भूकंप का उल्लेख किया है. इस भूकंप के परिणामस्वरूप बड़ी मात्रा में जान-माल का नुकसान, विस्थापन और बुनियादी ढाँचे की बर्बादी हो सकती है। उन्होंने साल 2024 में तूफानों, बाढ़ और जंगल की आग की भी भविष्यवाणी की थी।
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को लेकर लोगों की विश्वास बटा हुआ है। कुछ लोग इन भविष्यवाणियों को संदेह की दृष्टि से देखते हैं। तो कुछ उनकी इन भविष्यवाणियों को सच मानते हैं।