Biden Warns Russia On Ukraine War

इंडिया न्यूज, ब्रुसेल्स:

Biden Warns Russia On Ukraine War अमेरिका ने यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस को आर्थिक तौर पर भी कड़ा जवाब देने की एक बार फिर चेतावनी दी है। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में रूस-यूक्रेन जंग को लेकर जारी शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने कल कहा कि रूस को जी20 समूह से भी बाहर निकाल देना चाहिए। जी-20 विकासशील और औद्योगिक देशों का ग्रुप है। जी-20 समूह से बाहर करने पर रूस विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से कट जाएगा।

जी-20 के सदस्य देश रूस को हटाने में रजामंद नहीं हों तो यूक्रेन को नाटो की बैठक में शामिल किया जाए

Biden Warns Russia On Ukraine WarBiden Warns Russia On Ukraine War

बाइडेन ने कहा, जी-20 समूह के सदस्य देश यदि रूस को ग्रुप से बाहर पर रजामंद नहीं होते हैं, तो यूक्रेन को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की बैठक में हिस्सा लेने की इजाजत दी जानी चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा, अगर रूसी राष्टÑपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया, तो इसका जवाब अब नाटो जवाब देगा।

Also Read : Russia Ukraine War 29th Day Update : यूक्रेन जंग में अब तक रूस के 15000 से ज्यादा सैनिकों की मौत : NATO

जानिए क्या है जी-20 ग्रुप

Biden Warns Russia On Ukraine WarBiden Warns Russia On Ukraine War

जी20 को दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों के समूह जी-7 के विस्तार के रूप में देखा जाता है। इसमें 19 सदस्य देश हैं और 20वां यूरोपीयन यूनियन है। हर वर्ष होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में आर्थिक मामलों पर मुख्य तौर पर चर्चा होती है। ग्रुप में आॅस्ट्रेलिया, कनाडा, अर्जेंटीना, ब्राजील, फ्रांस, इटली, चीन, यूरोपीय संघ, जर्मनी, भारत, जापान, इंडोनेशिया, रूस, सऊदी, अरब मैक्सिको, सऊदी अरब, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, दक्षिण कोरिया और अमेरिका शामिल हैं। ये सभी सदस्य देश मिल कर दुनिया की जीडीपी का 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा बनाते हैं। जी-7 में ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, इटली, और जापान शामिल हैं।

Connect With Us : Twitter Facebook