India News (इंडिया न्यूज़), Norway Princess Son Arrest: नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मैरिट के सबसे बड़े बेटे बोर्ग होइबी को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नॉर्वे पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। 27 वर्षीय होइबी ने लड़की के साथ तब बलात्कार किया जब वह बेहोश थी या किसी कारण से इनकार नहीं कर सकी। बलात्कार पीड़िता और होइबी के बीच कोई रिश्ता नहीं था। घटना वाले दिन ही वह पहली बार होइबी से मिली थी। होइबी के पास न तो कोई विवाहित उपाधि है और न ही कोई अधिकार। बलात्कार पीड़िता की उम्र 20 साल है। पुलिस ने पीड़िता के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया है। 

अगस्त में हुई थी ये घटना

कथित तौर पर यह घटना अगस्त में हुई थी। उस शाम वह पहली बार होइबी से मिली थी। पीड़िता के वकील हेज सॉलोमन ने कहा कि वह उसके साथ रोमांटिक रिश्ते में नहीं थी, बल्कि किसी निजी कारण से परेशान थी और मुश्किल दौर से गुजर रही थी। वहीं, बचाव पक्ष के वकील ओविंड ब्रैटलिन के अनुसार, होइबी ने आरोपों में खुद को निर्दोष बताया है और अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मैरिट के बेटे बोर्ग होइबी का जन्म 1997 में हुआ था। मैरिट ने होइबी को तब जन्म दिया था, जब उनकी शादी क्राउन प्रिंस हाकोन से नहीं हुई थी। तब वह किसी और के साथ रिलेशनशिप में थीं। उनके दो सौतेले भाई-बहन हैं, प्रिंसेस इंग्रिड एलेक्जेंड्रा और प्रिंस स्वेरे मैग्नस। 

2025 में इस नाम वाले लोगों पर होगी पैसों की बरसात, बाबा वेंगा ने कर दी बड़ी ये भविष्यवाणी, इन 5 राशियों के लिए खुलेगा किस्मत का दरवाजा

होइबी के पास शाही परिवार में नहीं है कोई पदवी

बीबीसी के अनुसार, वह स्कागुम में रहते हैं। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, अगस्त में ओस्लो में होइबी पर कथित बलात्कार पीड़िता के अपार्टमेंट में झगड़े के दौरान शारीरिक नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया था। अगर हम उस इंसिडेंट की बात करें तो घटना के दौरान, कथित तौर पर उसके बेडरूम की दीवार में एक चाकू फंसा हुआ मिला था। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, होइबी पर अब तक पांच व्यक्तियों (चार महिलाएं और एक पुरुष) द्वारा अंतरंग संबंधों की आड़ में दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है।

इस मुस्लिम शासक ने मस्जिदों को शिक्षा का केंद्र…संस्कृत ग्रंथों का फारसी में करवाया अनुवाद, फिर भी हिंदुओं से करता था नफरत, मां थीं हिंदू सुनार