India News,(इंडिया न्यूज),BRICS Meeting: भारतीय अर्थव्यवस्था के विषय में प्रधानमंत्री मोदी लगातार अपनी बयान जारी करते रहते है। जिसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर दक्षिण अफ्रीका की एक मंत्री ने सराहना करते हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कहा कि, भारत ने उप निवेशवाद से लेकर तकनीकी दिग्गज बनने का सफर तय किया है। भारत का यह सफर गहन विश्लेषण का विषय है।
भारतीय सभ्यता हजारों साल पुरानी है-जुमा
मिली जानकाकी अनुसार, युवा और विकलांग व्यक्तियों की मंत्री नकोसाजाना दलामिनी-जुमा ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की वृद्धि की सराहना करते हुए दक्षिण अफ्रीका के डरबन में आयोजित ब्रिक्स युवा शिखर सम्मेलन में कहा कि, भारतीय सभ्यता हजारों साल पुरानी है। भारत ने उपनिवेशवाद की राख से देश का उत्थान और विकास तक का सफर तय किया है। इसके बाद जुमा ने कहा कि, पहले कुछ लोगों ने कल्पना की कि भारत आईटी उद्योग पर राज करेगा। दुनिया की शीर्ष दस आईटी कंपनियों में से लगभग आधी कंपनियां भारतीय मूल की हों।
हालांकि, बहुत कम लोगों ने ही कल्पना की थी कि भारतीय कंपनियां वैश्विक स्तर पर नौकरियां प्रदान कर सकती हैं। लेकिन भारत आज इस स्तर पर कैसे पहुंचा इसके पीछे के इतिहास, निवेश और निर्णायक नेतृत्व गहन विश्लेषण के लायक है। हम ब्रिक्स को क्या बनाते हैं। इस गठबंधन को क्या बनाते हैं। इसमें इतिहास की दिशा बदलने की क्षमता है।
ये भी पढ़े
- चमोली हादसे में मृतकों के परिजनों को PM राष्ट्रीय राहत कोष से दिए जाएंगे 2 लाख रुपए
- सियाचिन में सेना का अधिकारी शहीद, कई घायल