India News(इंडिया न्यूज),Francis Scott Key Bridge: अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मैरीलैंड में जहाज टकराने के बाद एक ब्रिज ढह गया। जानकारी के लिए बता दें कि, अमेरिका के बाल्टिमोर में एक कार्गो जहाज के टकराने से ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज’ का एक हिस्सा ढह गया। बता दें कि, अमेरिकी समयानुसार रात करीब डेढ़ बजे जहाज पुल से टकरा गया। इसके बाद इसमें आग लग गई और जहाज डूब गया।
BREAKING: Ship collides with Francis Scott Key Bridge in Baltimore, causing it to collapse pic.twitter.com/OcOrSjOCRn
— BNO News (@BNONews) March 26, 2024
वहीं इस मामले में आगे की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि, वो पुल ढहने के बाद लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश कर रहे हैं। पुल ढहने की वजह से इस पर मौजूद कई गाड़ियां भी पानी में गिर गईं। वहीं मैरीलैंड ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने बताया कि, ब्रिज पर हादसे के बाद दोनों तरफ से सभी लेन बंद करके ट्रैफिक रोक दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, जहाज सिंगापुर के झंडे वाले इस जहाज का नाम ‘दाली’ है और यह श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था। यह जहाज 948 फीट लंबा था। वहीं फ्रांसिस की ब्रिज को 1977 में पेटाप्सको नदी के ऊपर बनाया गया। इसका नाम अमेरिका का राष्ट्रगान लिखने वाले फ्रांसिस स्कॉट की के नाम पर रखा गया है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.