India News, (इंडिया न्यूज),Papua New Guinea: जलपरियों की कहानियां और फिल्में तो आपने खुब देखीं और सुनी होंगी। अब रियल लाइफ में भी ऐसा ही कुछ हुआ है। पापुआ न्यू गिनी से जो तस्वीर वायरल हुई है, उसे देखकर लोगों के होश फाख्ता हो गए हैं। यहां समंदर किनारे एक ऐसा रस्यमयी जीव बहकर आया है, जिसे लोग ‘जलपरी’ का ग्लोबस्टर कह रहे हैं।

सिम्बरी द्वीप के तट पर देखा गया था यह जीव

इस रहस्यमयी जीव का शव 20 सितंबर को पापुआ न्यू गिनी के सिम्बरी द्वीप के तट पर देखा गया था। यह एक छोटा ज्वालामुखी द्वीप है,जहां तकरीबन हजार लोगों की आबादी है। जैसे ही स्थानीयों की नजर इस जीव पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग इस जीव को देखने के लिए समुद्र तट की ओर दौड़ पड़े।

जीव को देखकर वैज्ञानिक हैरान

इस जीव को देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं, क्योंकि वे भी समझ नहीं पाए हैं कि आखिर ये है क्या। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कोई समुद्री जानवर हो सकता है। वहीं, इस रहस्यमयी जीव को लेकर इंटरनेट पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। किसी ने समुद्री गाय, तो किसी ने डॉल्फिन और शार्क बताया है। वहीं, ऐसे लोगों की संख्या भी ज्यादा है जिन्हें यह जलपरी जैसा लगा।

जीवों का अवशेष की पहचान मुश्किल

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये ग्लोबस्टर है। मतलब, उन समुद्री जीवों का अवशेष जिनकी पहचान करना मुश्किल होती है। सिम्बरी द्वीप के तट पर भी जो समुद्री जीव बहकर आया था, उसके शरीर का अधिकांश हिस्सा सड़ चुका था और पहचानने योग्य नहीं था। रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय उसे दफना चुके हैं।

Read More: