India News ( इंडिया न्यूज़ ), China: चीन में लगातार रूप से मस्जिदों को बंद करने का अभियान चलाया जा रहा है। वही अब शिनजियांग प्रांत के बाहर भी मस्जिदों के विरुद्ध अभियान चला रहा है। जानकारी के अनुसार, इसका कारण ये बताया जा रहा है कि , ये धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन कर रही हैं। इसके साथ ही एक रिपोर्ट की माने तो, चीन शिनजियांग में वर्षों से अल्पसंख्यक मुस्लिमों के विरुद्ध कार्रवाई कर रहा है। Vhin चीनी प्राधिकारियों ने उत्तरी निंग्जिया क्षेत्र के साथ-साथ गांसु प्रांत में मस्जिदों को बंद करना शुरू कर दिया है। यहां हुई मुसलमानों की बड़ी आबादी रहती है। यह सार्वजनिक दस्तावेजों, उपग्रह चित्रों पर आधारित है। स्थानीय प्राधिकारी पहले से ही इन मस्जिदों से उनकी वास्तुशिल्प विशेषताएं हटा रहे हैं, जिससे वे अधिक चीनी दिखें।
जानिए शिंजियांग की मुस्लिम आबादी
जारी रिपोर्ट के अनुसार इस क्षेत्र में कम्युनिस्ट पार्टी धर्म पर नियंत्रण कर शासन के लिए संभावित चुनौतियों को समाप्त करने का प्लान बना रही है। जिसके बाद राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 2016 में धर्म के सिनिसाइजेशन यानी आस्थाओं को चीनी स्वरूप देने का आह्वान किया। इससे एक कार्रवाई शुरू हुई जो बड़े पैमाने पर शिनजियांग के पश्चिमी क्षेत्र पर केंद्रित है। यहां 1.1 करोड़ से अधिक उइगर और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यक निवास करते हैं।
जानें क्या कहते है रिपोर्ट
जानकारी के लिए बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र की पिछले वर्ष आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि चीन (China) शिनजियांग में मानवता के विरुद्ध अपराध करने में लगा है। वह मुस्लिम अल्पसंख्यकों को प्रशिक्षण देने व जागरूक करने के नाम पर शिविरों में यातना दे रहा है। आकलन है कि इन शिविरों में 10 लाख से अधिक उइगर, हुइ, कजाख और किर्गिज समुदाय के लोग रह रहे हैं। इस रिपोर्ट पर चीन के विदेश मंत्रालय की फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं आई है। ह्यमन राइट वॉच की चीन की कार्यवाहक निदेशक मया वांग ने कहा कि चीन सरकार दावा करती है वह उन्हीं मस्जिदों को बंद कर रही है जो धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन कर रही हैं।
Also Read:
- यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की जयंती, जानें कैसी रही उनकी राजनितिक सफर
- जंग के बीच इजरायल का बड़ा कदम, भारत के इस दुश्मन पर चलाया चाबुक