India News (इंडिया न्यूज), China News: कंपनियों में कर्मचारियों को सैलरी और बोनस देने के अलग-अलग तरीके होते हैं, लेकिन चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बोनस देने का ऐसा तरीका अपनाया जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए एक अनोखा खेल आयोजित किया, जिसमें वे जितने ज्यादा पैसे गिन पाएंगे, उतने ही ज्यादा पैसे वे घर ले जाएंगे। इस खेल के जरिए कंपनी ने अपने कर्मचारियों को करोड़ों रुपए का बोनस दिया।

पैसे गिनने का अजीब खेल

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, एक कंपनी ने अपने 5,000 कर्मचारियों के लिए पैसे गिनने का खेल आयोजित किया। इस खेल में शर्त यह थी कि कर्मचारी जितने ज्यादा पैसे गिन पाएगा, उतना ही ज्यादा बोनस के तौर पर घर ले जाएगा। खेल का तरीका इतना दिलचस्प था कि सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है और अब इस कंपनी के पास काम के लिए लोगों के रिज्यूमे की लाइन लगी हुई है। आपको बता दें कि, चीन के हेनान प्रांत में आयोजित इस प्रतियोगिता में कंपनी ने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सी टेबल रखी थी, जिस पर 100 युआन के नोटों का ढेर लगा हुआ था। 

BCCI के सामने झुके विराट कोहली, वर्षों बाद दिल्ली के लिए खेलेंगे रणजी ट्रॉफी का मैच, सामने होगी ये खतरनाक टीम

कर्मचारियों को दिया गया तय समय

कर्मचारियों को इन नोटों को गिनने के लिए एक तय समय दिया गया था और वे जितने ज्यादा नोट गिनेंगे, उन्हें उतना ही ज्यादा बोनस मिलेगा। शर्त यह थी कि अगर एक भी नोट गलत गिना गया तो 1,000 युआन काट लिए जाएंगे। इस खेल के दौरान लॉटरी सिस्टम ने तय किया कि किस कर्मचारी को नोट गिनने के लिए कितना समय मिलेगा। कुछ कर्मचारियों को 1 मिनट, कुछ को 2 मिनट और अधिकतम 15 मिनट का समय दिया गया।

कहां की है कंपनी?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, यह प्रतियोगिता चीन की मशहूर कंपनी कुआंगशान क्रेन कंपनी ने आयोजित की थी, जो अपने कर्मचारियों को खुश रखने के लिए जानी जाती है। इस खेल में सबसे ज्यादा पैसे गिनने में सफल होने वाले कर्मचारी ने कुल 97,800 युआन (करीब 11,27,837 रुपये) के नोट गिने और जीतने के बाद वह इन पैसों को एक बोरी में भरकर अपने घर ले गया। इस अनोखे तरीके से बोनस देने की वजह से अब यह कंपनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और कर्मचारियों को खुश रखने के इस तरीके ने इसे कर्मचारियों की पहली पसंद बना दिया है।

बाथरूम में रखी ये 5 चीजें बर्बाद कर देती है आपके घर की सुख-शांति, वास्तु दोष का कारण बनती है और सोख लेती है सारा सुख-चैन!