होम / China Increasing Nuclear Weapons चीन परमाणु हथियारों की संख्या में कर रहा बेशुमार बढ़ोतरी

China Increasing Nuclear Weapons चीन परमाणु हथियारों की संख्या में कर रहा बेशुमार बढ़ोतरी

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : November 4, 2021, 10:49 am IST

China Increasing Nuclear Weapons
2030 तक 1,000 परमाणु बम बनाने का अनुमान
इंडिया न्यूज, न्यूयार्क:
दुनिया पर राज करने का सपना पाले हुए चीन पर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने एक और खुलासा किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक चीन अपने परमाणु हथियारों का संख्या में बेशुमार बढ़ोतरी कर रहा है। पेंटागन की रिपोर्ट के मुताबक चीन की अगले 6 साल में 700 परमाणु हथियार बनाने की योजना है। वहीं 2030 तक चीन अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाकर 1,000 कर सकता है। पिछले साल 2020 में ही पेंटागन ने चीन के परमाणु हथियारों की संख्या 200 के करीब बताई थी, जिसके दशक के अंत तक बढ़कर दोगुना या 400 होने का अनुमान था।

अत: ऐसी पूरी आशंका है कि अमेरिकी रक्षा अधिकारियों का एक साल पहले जो अनुमान था चीन ने उससे कहीं ज्यादा तेजी से अपने परमाणु हथियार बनाए हैं। अगर चीन अपनी इस योजना पर काम करता रहा तो चीन सदी के मध्य तक अमेरिका को पीछे छोडऩे की है।

बता दें कि 2003 में अमेरिका के पास 10,000 परमाणु हथियार थे। बाद में समझौतों और अन्य कारणों से अमेरिका के परमाणु हथियारों की संख्या कम हुई। इस समय अमेरिका के पास 3,750 परमाणु हथियार हैं। वहीं अब चीन पर हुए खुलासे के बाद बाइडन प्रशासन अपनी परमाण रणनीति में कुछ बदलाव कर सकता है।

क्यों कर रहा चीन परमाणु हथियारों में बढ़ोतरी

चीन और अमेरिका के बीच पिछले कुछ समय से तनातनी चल रही है। पहले कोरोना वायरस को लेकर थी, वहीं अब ताइवान को लेकर है। चीन ताइवान पर अपना स्वामित्व मानता है जबकि अमेरिका ताइवान की मदद कर रहा है। ऐसे में चीन अमेरिका को टक्कर देना चाहता है।  है। रिपोर्ट के अनुसार चीन भविष्य में युद्ध लडऩे और उसे जीतने के लिहाज से तैयारी कर रहा है। उसका मुख्य प्रतिद्वंद्वी अमेरिका है। पेंटागन की इस रिपोर्ट को कांग्रेस में भी रखा गया है।

Read More : Diwali 2021 Laxmi Pooja: दीपावली पर कब करें मां लक्ष्मी की पूजा

Read More :Diwali 2021 : दीपावली पर गुल्लक में विराजेंगी धनलक्ष्मी, कुम्हारों के चेहरे चहके

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.