होम / China Maldives Relation: मालदीव को लुभाने में लगा चीन, दनदनाते हुए चीनी टूरिस्‍ट पहुंच रहे माले

China Maldives Relation: मालदीव को लुभाने में लगा चीन, दनदनाते हुए चीनी टूरिस्‍ट पहुंच रहे माले

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : February 1, 2024, 1:34 am IST

India News (इंडिया न्यूज), China Maldives Relation: हाल के दिनों में जहां भारत के साथ मालदीव के रिश्तों में खटास आई है, वहीं चीन के साथ उसके रिश्ते बेहतर हुए हैं। इसका असर मालदीव आने वाले पर्यटकों पर भी पड़ता दिख रहा है। ऐसा लगता है कि चीन भारत के साथ टकराव के कारण मालदीव को पर्यटन में हुए नुकसान की भरपाई करने की कोशिश कर रहा है। एक तरह से ये चीन की मालदीव को लुभाने की कोशिश लगती है। जनवरी की शुरुआत और अंत में मालदीव पहुंचने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या पर नजर डालें तो साफ पता चलता है कि मुइज्जू के बीजिंग दौरे से उन्हें पर्यटन में भी फायदा हुआ है और बड़ी संख्या में चीनी लोग मालदीव का रुख कर रहे हैं।

चीन तीसरे स्थान पर पहुंचा

जनवरी की दो तारीखों के आंकड़े बताते हैं कि कैसे चीनी लोग मालदीव की ओर बढ़ रहे हैं। जनवरी के पहले दो दिनों में यानी 2 जनवरी तक मालदीव पहुंचने वाले विदेशी पर्यटकों में इटली, रूस और भारत टॉप-3 में थे। 2 जनवरी तक इटली से 2582, रूस से 1516 और 842 भारतीय मालदीव पहुंचे थे। इसके बाद जर्मनी, अमेरिका, कजाकिस्तान और स्विट्जरलैंड का स्थान रहा। 2 जनवरी को चीन टॉप 10 में भी नहीं था, लेकिन 26 दिन बाद हालात काफी हद तक बदल गए. 28 जनवरी को मालदीव पहुंचे विदेशी पर्यटकों में रूस और इटली टॉप-2 में रहे, लेकिन तब तक चीन तीसरे स्थान पर आ गया था। 28 जनवरी तक मालदीव में रूस और इटली से 18 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे, जबकि चीन से 16,529 पर्यटक पहुंचे. इसके बाद यूके, भारत और जर्मनी से पर्यटक आते हैं।

भारत सूची में कौन से स्थान पर

भारत से मालदीव जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है। 2023 में मालदीव में सबसे ज्यादा पर्यटक भारत से पहुंचे। इस साल के पहले महीने यानी जनवरी में भारत इस सूची में पांचवें स्थान पर आ गया है। मालदीव के पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में हर साल दो लाख से अधिक भारतीयों ने मालदीव का दौरा किया। इस साल 28 जनवरी तक 1.74 लाख पर्यटक मालदीव आए। जिनमें से केवल 13,989 भारतीय थे। सबसे ज्यादा 18,561 पर्यटक रूस से मालदीव पहुंचे। इसके बाद तीसरे नंबर पर इटली से 18,111 और चीन से 16,529 लोग मालदीव गए हैं। चौथे नंबर पर ब्रिटेन है। पिछले साल यानी 2023 में करीब 17 लाख पर्यटक मालदीव पहुंचे थे। जिनमें से सबसे ज्यादा 2,09,198 लोग भारतीय थे। इसके बाद रूस से 2,09,146 और चीन से 1,87,118 पर्यटक आये। मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या 2022 में 2.4 लाख से अधिक और 2021 में लगभग 2.11 लाख थी।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT