China Preparing to Surround India
इंडिया न्यूज, बीजिंग:
अपनी विस्तारवादी सोच के चलते चीन हमेशा से भारत के खिलाफ साजिश रचता रहा है। जहां वह भारत के साथ लगते विवादित क्षेत्र में लगातार निर्माण कार्यों में जुटा हुआ है। वहीं भारत को घेरने के लिए अन्य जुगत भी लगाता रहता है। इसी के चलते वह पाकिस्तान के साथ करीबी रिश्ते रख रहा है।
अब चीन ने पाकिस्तान को खतरनाक व अत्याधुनिक युद्धपोत देकर भारत के लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश की है। हालांकि भारतीय सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि भारत किसी भी दवाब का सामना करने के लिए अडिग है और दुश्मन की किसी भी चाल का मुहंतोड़ जवाब दिया जाएगा।
चीन ने पाकिस्तान को जो विध्वंसक युद्धपोत दिया है, उससे पाकिस्तान की नौसेना की ताकत में बड़ा इजाफा होगा। चीनी सरकारी मीडिया ने बताया है कि बीजिंग ने पाकिस्तान को सबसे नया और एडवांस्ड वॉरशिप दिया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक चाइना स्टेट शिप बिल्डिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा डिजायन किए गए और बनाए गए वॉरशिप को शंघाई में एक कमीशन समारोह में पाकिस्तानी नौसेना को सौंपा गया है। पाकिस्तानी नौसेना ने इस युद्धपोत को पीएनएस तुगरिल का नाम दिया है।
नौसेना ने कहा है कि तुगरिल चार तरह के 054 वॉरशिप का पहला भाग है जिसका निर्माण पाकिस्तानी नौसेना के लिए किया जा रहा है। बता दें कि टाइप 054 वॉरशिप के लिए दोनों देशों ने 2017 में साइन किए थे।
इसी के तहत पहला वॉरशिप अगस्त 2020 में तैयार हुआ था जिसकी अब टेस्टिंग की गई है। चीनी नौसेना ने समुद्र में कम से कम 30 टाइप 054 वॉरशिप तैनात किए हुए हैं।
Also Read : एलएसी पर चीन को इस तरह मुहंतोड़ जवाब देगी भारतीय सेना