China Warned America
इंडिया न्यूज, बीजिंग:
ताइवान को लेकर चीन की बौखलाहट साफ नजर आ रही है। जब से अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के ताइवान दौरे की खबरें आई हैं, चीनी सल्तनत की रातों की नींद उड़ गई है। इसी घबराहट के चलते चीन ने अमेरिका को एक बार फिर चेतावनी दी है और कहा कि अमेरिका आग से खेल रहा है और इसमें वह खुद ही जल जाएगा।
इतना ही नहीं, चीन ने ताइवान की सीमा के पास सैन्य अभ्यास भी शुरू कर दिया है। लेकिन अभी तक इसकी लोकेशन नहीं बताई गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले ताइवान में स्थित एक अमेरिकी इंस्टीट्यूट ने अमेरिकी डेलिगेशन का ताइवान दौरा आयोजित किया था। अमेरिकी डेलिगेशन सेना के विमान से ताइवान पहुंचा था।
अमेरिका की इस एक्टिीविटी को चीन के विदेश मंत्रालय ने उकसाने वाला बताया था। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेन बिन ने कहा कि अमेरिका ने वन-चाइना पॉलिसी का उल्लंघन किया है।
बता दें कि ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग-वेन ने इस दौरे को बेहद अहम और दो दोस्तों की सहमति वाला बताया है। वहीं चीन के एतराज पर अमेरिकी रक्षा विभाग ने भी जवाब दिया और कहा कि यह सामान्य दौरा था और ताइवान रिलेशंस एक्ट के तहत अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखकर किया गया था।
Connect With Us : Twitter Facebook