India News (इंडिया न्यूज़), Chinese Girl, दिल्ली: सरहद पार प्रेम का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पहले सीमा हैदर के पाकिस्तान से भाग कर भारत आने का मामले सामने आया। इसके बाद भारत की अंजू प्यार के चक्कर में भाग कर पाकिस्तान चली गई। सरहद पार प्यार के चक्कर में भारत-पाकिस्तान शामिल थे अब चीन भी इसमें शामिल हो गया है।
- पाकिस्तान की सीमा हैदर भारत आई
- भारत की अंजू पाकिस्तान गई
- अब चीन भी इस दौड़ में शामिल हो गया
चीन की एक महिला को सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तान से प्यार हुआ। इसके बाद वह सरहद पार करके वह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा जा पहुंची है। चीनी युवती अपने प्रेमी जावेद से निकाह करके अब गाओ फेंग से किस्वा बन गई है।
गिलगिट के रास्ते आई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चीनी महिला तीन महीने की वीजा पर गिलगिट के रास्ते चीन से आई थी। वह इस्लामाबाद पहुंची। लड़की 21 साल की है जिसका दोस्त जावेद 18 वर्ष का है। जावेद अफगानिस्तान सीमा से सटे बाजौर जनजातीय जिले में रहता है।
स्नैपचैट से हुई मुलाकात
जावेद अपनी दोस्त के साथ मामा के घर लोअर दीर जिले के समरबाग तहसील चला गया। उसे अपने घर में सुरक्षा का डर था। पुलिस के मुताबिक दोनों पिछले तीन साल से स्नैपचैट के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में थे और इसी दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। जावेद के ममेरे भाई इज्जतुल्ला खान ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया कि गाओ ने इस्लाम कबूल कर लिया और जावेद से निकाह कर लिया और उसका नया नाम किस्वा है।
डिग्री कॉलेज में पढ़ाई
इज्जतुल्ला ने बताया कि जावेद बाजौर डिग्री कॉलेज से कंप्यूटर विज्ञान की पढ़ाई कर रहा है और चीन में गाओ के साथ कोर्ट में शादी करेगा। गाओ कुछ दिनों में चीन लौट जाएगी जबकि जावेद पाकिस्तान में ही रुकेगा। जावेद पाकिस्तान में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद चीन जाएगा, जिसमें करीब एक साल लगेगा।
यह भी पढ़े-
- इंडिगो के दिल्ली-मुंबई विमान में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, दोनों में हुआ झगड़ा, आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार
- सपा नेता के बद्रीनाथ धाम को लेकर दिए गए बयान पर CM धामी का पलटवार, बोले- नेता द्वारा की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण