India News(इंडिया न्यूज),Cholera in Zimbabwe: जिम्बाब्वे में हैजा के विकराल रूप से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद से इस बीमारी से पूरे जिम्बाब्वे में लगभग 100 से अधिक लोगों की मौतों की खबर सामने आ रही है। जिसके बारे में जानकारी देते हुए जिम्बाब्वे के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि,साल 2018 के बाद पहली बार ऐसी स्थिति आई है, जो बेहद ही चिंताजनक है। इसके साथ ही पूरे जिम्बाब्वे में हैजा को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय का रिपोर्ट
जानकारी के लिए बता दें कि, जिम्बाब्वे के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हैजा को लेकर रिपोर्ट जारी कर बताया कि, देश में कुल 4,609 हैजा के संदिग्ध मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 935 की पुष्टि हो चुकी है। वहीं इससे पहले जून में जिम्बाब्वे के पड़ोसी देश दक्षिण अफ्रीका को डायरिया का प्रकोप झेलना पड़ा था। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, जिम्बाब्वे में 2008 और 2009 में हैजा के प्रकोप के दौरान 4,000 से अधिक लोग मारे गए थे।
हैजा का फैलाव
जानकारी के लिए बता दें कि, इस बीमारी के फैलने का मुख्य कारण ये है कि, कॉलरा या हैजा का बैक्टीरिया गंदे पानी पर रहता है। इसके साथ ही यह कुछ कच्चे फल, सब्जियां और कुछ अनाजों में भी पाया जाता है। इन चीजों के माध्यम से यह बैक्टीरिया इंसान के शरीर में प्रवेश करता है और आंत में पहुंचकर इंसान को संक्रमित कर देता है।
जानिए हैजा के लक्षण
जारी रिपोर्ट के अनुसार बता दें कि, हैजा के लक्षण आंत में वृद्धि करते ही बैक्टीरिया संक्रमित मरीज में डायरिया फैला देता है। यह अचानक होता है। इसके बाद मरीज को उल्टी और मतली होने लगती है और एक घंटे के बाद ही दस्त शुरू हो जाते हैं, जिससे शरीर से पानी निकलने लगता है। साथ ही इसमें एक घंटे के अंदर डिहाइड्रेशन शुरू हो जाता है।
ये भी पढ़े
- जाति गणना रिपोर्ट पर घमासान, JDU सांसद ने आंकड़ों को बताया गलत, की यह मांग
- Gyanvapi मामले में ASI सर्वे के लिए फिर मिला समय