India News (इंडिया न्यूज), Most Beautiful Queen In The World: क्लियोपाट्रा प्राचीन मिस्र की रानी थी। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि वह दुनिया की इतनी खूबसूरत रानी थी, जिसकी सुंदरता को देख कई राजाओं का दिल फिसल जाता था। अपनी ब्यूटी को बरकरार रखने के लिए वह पानी से नहीं बल्कि दूध से नहाती थीं। जानकारी के अनुसार क्लियोपाट्रा गधी के दूध, शहद और कुछ बूंद इत्र के डालकर रोजाना नहाया करती थी। वो अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए मोम, जैतून का तेल और पौधों के अर्क से बनी क्रीम का इस्तेमाल करती थीं। अगर आप उनके मेकअप की बात करें तो वो उनके लुक को और शाही बना देता था। कोहल आईलाइनर, मैलाकाइट आई शैडो और लाल आयरन ऑक्साइड लिप कलर का प्रयोग करती थीं। ऐसा कहा जाता है कि उनके सबसे फेवरेट परफ्यूम में लोहबान, दालचीनी और गुलाब का फ्रेगनेंस शामिल था।
कैसे बनती थी उनकी लिपस्टिक?
क्लियोपाट्रा के होंठों की लिप्सटिक उनके बोल्ड अवतार को और निखार देती थी। यह उनके पावर और खूबसूरती की प्रतीक मानी जाती थी। जानकारी के अनुसार लिप्सटिक बनाने के लिए इस सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें लाल आयरन ऑक्साइड (हेमेटाइट), मोम, जैतून का तेल, पौधों का अर्क (Plant Extract) और कारेलियन का इस्तेमाल किया जाता था। हम आपको बता दें कि मोम और जैतून का तेल नमी देने के लिए यूज किया जाता था। जबकि पौधों का अर्क सुगंघ और रंग देने के लिए काफी ख़ास माना जाता था। तो वहीं कारेलियन एक लाल-भूरे रंग का रत्न होता था, जो लिप्सटिक को चटक रंग देने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।
ऐसे रखती थी अपने बालों का ख्याल
क्लियोपाट्रा अपने बालों का ख़ास ध्यान रखती थी। वो अपने बालों को धोने के लिए पानी, जैतून का तेल और देवदार के तेल के मिश्रण का उपयोग करती थीं।तो वहीं अगर कंडीशनिंग मास्क की बात करें तो इसे बनाने के लिए वह मेंहदी, कसूरी मेथी, गुलाब की पंखुड़ियां और एलोवेरा का मिश्रण तैयार करवाती थीं। उनके बालों को सूखाने के लिए धूप या गर्म पत्थर के तापमान का इस्तेमाल किया जाता था। इसी देखभाल और नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर दुनिया की खूबसूरत रानी बन जाती थी।
CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार ने PM मोदी को लिखा पत्र, बिहार को लेकर रखी ये विशेष मांग