होम / Constitution Day 2023 : हर साल क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस? जानिए इस दिन का महत्व

Constitution Day 2023 : हर साल क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस? जानिए इस दिन का महत्व

Deepika Gupta • LAST UPDATED : November 26, 2023, 3:23 am IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Constitution Day 2023 : 26 नवंबर को हर साल देश में संविधान दिवस (Constitution Day) के रूप में मनाया जाता है। जो भारत के संविधान को अपनाने की याद दिलाता है। 26 नवंबर, 1949 को संविधान को अपनाया गया और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। 2015 में, केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्रालय ने नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने के केंद्र के फैसले को अधिसूचित किया,भारत का संविधान देश के हर नागरिक को आजाद भारत में रहने का समान अधिकार देता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य देश के युवाओं के बीच में संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देना जागरूकता फैलाना है। भारत का संविधान बनाने में डॉ. बी आर अंबेडकर की अहम भूमिका रही है। तो यहां जानिए इस दिन का महत्व।

क्यों मनाते है संविधान दिवस

हालांकि देश में संविधान दिवस मनाने का सिलसिला काफी पुराना नहीं है। साल 2015 से भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाता है। इसके लिए सामाजिक न्याय मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को फैसला किया था। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता रहा है।

जानिए क्या है दिन का महत्व

संविधान दिवस सभी भारतीयों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश में ब्रिटिश शासन के अंत का प्रतीक है। 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बावजूद जब तक कि 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू नहीं हुआ, यह अगले तीन वर्षों तक ब्रिटिश डोमिनियन बना रहा। यह दिन भारतीय संविधान के महत्व पर जोर देता है और यह बताता है कि देश के नागरिकों के लिए संविधान क्यों आवश्यक है।

ये भी पढ़ें- Randeep Hooda: इस दिन शादी करेंगे रणदीप हुडा, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.