इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Corona In China : वैसे तो कोरोना वायरस ने दुनियाभर के देशों में अपना असर दिखाया है। अधिकांश देशों में कोरोना वायरस पर काफी हद तक काबू भी पाया जा चुका है लेकिन चीन में अभी कोरोना का प्रकोप जारी है। कोरोना के कारण सबसे ज्यादा खराब स्थित शंघाई में हैं। किसी को भी शंघाई से आने-जाने की अनुमति नहीं है। यहां सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है।
बता दें कि चीन में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सोमवार को यहां 16,412 संक्रमित सामने आए हैं। जब से महामारी शुरू हुई है, तब से यहां पहली बार ऐसा हुआ है कि जब एक दिन में चीन में इतने मरीज मिले हों। शंघाई में पूरी तरह से लाकडाउन लगा दिया गया है। यहां लोग मेडिकल इमरजेंसी होने पर ही घर से बाहर निकल सकते हैं।
शंघाई में मास टेस्टिंग भी की गई है। यहां की सभी 2.6 करोड़ आबादी का टेस्ट किया गया। शंघाई के स्वास्थ्य अधिकारी लोगों का न्यूक्लिक एसिड टेस्ट कर रहे हैं। इस टेस्ट में गलत रिजल्ट आने की गुंजाइश न के बराबर होती है, क्योंकि इससे अगर हल्का सा भी कोविड होता है तो उसका पता चल जाता है।
शंघाई में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। लोगों को घरों पर ही रहने की हिदायत दी गई है। किसी को भी मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर किसी भी हालत में घर से निकलने की इजाजत नहीं है। प्रशासन ने बताया कि सोमवार को सभी लोगों की जांच हो चुकी है।
शंघाई में कोरोना के हालात काबू करने के लिए सेना को भी उतार दिया गया है. यहां सेना के दो हजार से ज्यादा कर्मी मौजूद हैं. शंघाई के रहने वाले एक व्यक्ति ने न्यूज एजेंसी को बताया कि उनके घर के पास के एयरपोर्ट पर लगातार सेना के विमान उतर रहे हैं।
शंघाई में जारी कोरोना संकट के बीच 2 अप्रैल को एक आडियो वायरल हुआ था। इसमें एक व्यक्ति और सेंटर फार डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेन्शन के सदस्य के बीच हुई बातचीत थी। वायरल आडियो में उऊउ का सदस्य कह रहा था, मैं आपको बताना चाहता हूं कि अस्पतालों के वार्ड बुरी तरह भर गए हैं।
आइसोलेशन सेंटर में जगह नहीं बची है, एंबुलेंस भी नहीं है क्योंकि दिनभर में सैकड़ों फोन काल आ रहे हैं। इस दौरान सदस्य ने ये भी कहा कि अब पाजिटिव टेस्ट को भी निगेटिव बताया जा रहा है। हमारे प्रोफेशनल और एक्सपर्ट को पागल बनाया जा रहा है, क्योंकि कोई भी उनकी बात नहीं सुन रहा है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जीरो-कोविड पालिसी से अब लोग परेशान भी होने लगे हैं। यहां लोगों के पास खाने-पीने का सामान भी नहीं बचा है। एक महिला ने बताया कि वह काफी परेशान हैं। उनकी हार्ट रेट बढ़ गई है।
शंघाई के रहने वाले एक लोग ट्विटर पर अपनी कहानी बता रहे हैं। लोगों का दावा है कि उनका खाने-पीने का सामान खत्म हो रहा है और दुकानों पर भी स्टाक कम हो रहा है।
शंघाई में अब संक्रमितों को गायब कर दिया जा रहा है। यहां अब लोगों को आइसोलेट करने के लिए जगह नहीं मिल रही है। यही कारण है कि इन्हें दूसरी जगह भेजा जा रहा है। Corona In China
Read More : Disadvantages Of Selfie सेल्फी के चक्कर में लोग कराने लगे सर्जरी
READ MORE: Eczema Disease Prevention : एग्ज़ीमा की बीमारी इन कारणों से बड़ सकती
READ MORE: Home Remedies To Remove Red Pimples From Face चेहरे से लाल फुंसियां हटाने के घरेलू
READ Also : Detect Immune System शरीर के ये लक्षण बताते हैं इम्यून सिस्टम का हाल
Read more : Fasting Is Important For The Body उपवास रखने से शरीर खुद को हीलिंग करता है
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.