India News (इंडिया न्यूज), Dangerous Radiation On Earth: आज के दौर में दुनिया के कई देश खुद को ताकतवर बनाने में जुटे हैं और इसके लिए कई खतरनाक हथियार तैयार किए जा रहे हैं। इन हथियारों की डील इंटरनेशनल लेवल पर भी होती है। ऐसे ही हथियार ने दुनिया के एक कोने में ऐसी तबाही मचाई है, जिससे धरती सालों बाद भी उबर नहीं पाई है। आज भी अगर इस जगह पर कोई इंसान चला जाए तो मिनटों में उसका शरीर गलकर गिरने लगता है। जिसकी वजह यहां की हवा में मौजूद रेडिएशन है, जो कई लोगों की जिंदगी लील चुका है।

दुनिया की सबसे खतरनाक रेडिएशन वाली ये जगह उस देश में स्थित है, जहां पर इस वक्त जंग चल रही है। ये देश यूक्रेन और यहां के चेर्नोबिल शहर की हवा में जहर घुला हुआ है। इस शहर की हवा पीढ़ी दर पीढ़ी ऐसे हालातों से गुजर रही है और यहां आते ही इंसानी शरीर का वो हाल होता है जो नर्क से भी बदतर है। यहां पर 1986 में एक भयानक हादसा हुआ और रिडियोएक्टिव जहर हवा में फैल गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस वक्त करीब 40 लोगों की जान तुरंत चली गई थी और लगभग 50 लाख लोगों को रेडिएशन की वजह से कैंसर का सामना करना पड़ा था।

 Pakistan को मिला कर्मों का फल? 6 साल पहले जिस दिन हुआ था पुलवा हमला उसी दिन पाकिस्तान में मची तबाही, खा गया इतने लोगों की जान

बताया जाता है कि यहां पर रेडिएशन की चपेट में आने से कई लोगों को कैंसर हो गया और कैंसर ने करीब 4 हजार जानें ले लीं। आज कई सालों बाद भी इस शहर की हवा में रेडिशन दौड़ता रहता है और दावा किया जाता है कि इस मलबे के पास जाने और 10 मिनट तक खड़े रहने भर से ही इंसानो का शरीर गलने लगता है और आखिर में खत्म हो जाता है।

Putin का फिर खिसक गया माथा…फोड़ने जा रहे परमाणु बमों का ‘बाप’, तबाही का ये Video देखकर ट्रंप तक कांप गए