होम / 2040 में अरुणाचल पर कब्जा करने की फिराक में ड्रैगन

2040 में अरुणाचल पर कब्जा करने की फिराक में ड्रैगन

Vir Singh • LAST UPDATED : September 14, 2021, 8:36 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Article Viral Again : चीन भारत के सीमावर्ती इलाकों के अलावा भी अपने पड़ोसी देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों पर सेंधमारी की तैयारी में है। 2040 में उसका अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)  पर हमला करके भारत के इस राज्य को तिब्बत का हिस्सा बनाने का प्लान है। एक आर्टिकल में इस बात खुलासा हुआ है। दुनियाभर में इन दिनों यह आर्टिकल चर्चा का विषय बना है। बता दें कि यह आर्टिकल चीनी वेबसाइट सोहू पर वर्ष 2013 में लिखा गया था। ताइवान में मामले ड्रैगन की कड़ी नीतियों को लेकर लिखा गया यह आर्टिकल इन दिनों फिर से वायरल हो गया है। इसमें चीन के कई एक्सपर्ट्स, सैन्य अधिकारी, रिटायर्ड सैन्य अधिकारी और एनालिस्ट्स की बातें हैं। इसमें कहा गया था कि चीन 2025 तक ताइवान पर कब्जा कर लेगा। लेख ताइवान के कब्जे पर ही खत्म नहीं होता है, बल्कि इसमें चीन के कई पंचवर्षीय प्लान की रूपरेखा भी बताई गई है कि कैसे चीन धीरे-धीरे अपना विस्तार करता रहेगा। इस आर्टिकल के मुताबिक चीन 2030 तक वियतनाम और फिलीपिंस जैसे देशों को मात देकर दक्षिण चीन सागर पर पूरी तरह से कब्जा जमा लेगा। 2040 में अरुणाचल को तिब्बत का हिस्सा बनाने के बाद 2045 में चीन सेनकाकुस द्वीप से जापान को हटाकर अपना लाल झंडा लहराएगा। इसके बाद मंगोलिया पर हमला करके उसे चीनी इनर मंगोलिया का हिस्सा बना देगा। मंगोलिया पर कब्जा करने के बाद चीन, रूस पर 2060 में हमला करेगा और कथित तौर पर रूस के नियंत्रण वाले चीनी क्षेत्र को चीन में मिलाएगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन जापान और रूस के सैनिकों को हराने में सक्षम रहेगी।

कई अलगाववादी आंदोलनों में धकेलने का प्लान

रिपोर्ट के मुताबिक चीन अरुणाचल प्रदेश को तिब्बत का दक्षिणी हिस्सा मानता है। वायरल आर्टिकल में कहा गया है कि चीन भारत को कई अलगाववादी आंदोलनों में धकेल देगा ताकि भारत का अरुणाचल प्रदेश फोकस से हट जाए और इसी मौके पर चीन अरुणाचल पर हमला करके कब्जा कर लेगा। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ चीन के पास दूसरा प्लान भी तैयार है। आर्टिकल के मुताबिक चीन, पाकिस्तान को कश्मीर पर हमला करने को कहेगा और फिर चीन अरुणाचल प्रदेश पर हमला कर देगा। चीन का मानना है कि भारत एक साथ दो मोर्चे पर युद्ध नहीं लड़ सकता है और ऐसी स्थिति में भारत कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को खो देगा।

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Israeli Assault: अमेरिका अभी भी करता है राफा ऑपरेशन का विरोध, एंटनी ब्लिंकन ने नेतन्याहू से कहा -India News
India Maldives Tension: बॉयकॉट कैंपेन से खफा हैं मालदीव के लोग, माले में भारतीयों से भिड़े स्थानीय -India News
Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस ने किया मिसाइल हमला, हैरी पॉटर महल को किया तबाह -India News
Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध में रूस ने किया वैश्विक रासायनिक हथियार प्रतिबंध का उल्लंघन, अमेरिका ने लगाया बड़ा आरोप -India News
LS polls: चुनाव आयोग ने तेलंगाना में लिया बड़ा फैसला, हीटवेव को देखते हुए बढ़ाया मतदान का समय -India News
Water on Moon: चांद पर छिपा है अथाह पानी, ISRO ने किया बड़ा खुलासा-Indianews
Brazil Rainfall: ब्राजील में बारिश ने बरपाया कहर, 10 लोगों की मौत, 21 लापता -India News
ADVERTISEMENT