India News (इंडिया न्यूज), Elon Musk Family: उद्योगपति एलन मस्क अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एलन मस्क की ट्रांस बेटी विवियन जेना विल्सन ने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में विवियन ने बताया कि उनके पिता मस्क से उनके रिश्ते कैसे हैं। मस्क इस समय परिवार को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं, लेखिका एश्ले सेंट क्लेयर ने खुलासा किया है कि उन्होंने साल 2024 में मस्क के बच्चे को जन्म दिया है। जब विवियन से उनके भाई-बहनों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे खुद नहीं पता कि मेरे कितने भाई-बहन हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, विवियन विल्सन एलन मस्क और पूर्व पत्नी जस्टिन विल्सन की पहली संतान हैं। विवियन का जन्म 2004 में हुआ था और जन्म के समय वह लड़का थीं। उनका नाम जेवियर मस्क रखा गया था, लेकिन साल 2022 में विवियन ने अपने ट्रांस होने की घोषणा की और कानूनी तौर पर अपना लिंग और नाम भी बदल लिया।

मस्क से कैसा रिश्ता है?

विवियन फिलहाल जापान के टोक्यो में रहती हैं। टीन वोग को दिए इंटरव्यू में विवियन ने कई बड़े खुलासे किए हैं। विवियन 20 साल की हैं। विवियन का अपने पिता मस्क से बहुत करीबी रिश्ता नहीं है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि वह आर्थिक रूप से एलन मस्क पर निर्भर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में उन्होंने मस्क से बात नहीं की है। विवियन ने एलन मस्क और उनके बच्चों पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, मैं कहूंगी कि मुझे वाकई नहीं पता कि मेरे कितने भाई-बहन हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जिस तरह पूरी दुनिया एलन मस्क के बच्चों के बारे में जानती है, उसी तरह उन्हें भी सोशल मीडिया और खबरों के जरिए पता चलता है।

एक बार फिर संभल में मचा बवाल! आपस में भीड़ गए भक्त और दुकानदार, वीडियो देख छूट जाएंगे पसीने

विवियन अपने पिता से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती

अपने पिता के दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक होने के बावजूद विवियन उनके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती हैं। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उन्हें लगातार बढ़ते मस्क परिवार के साथ रिश्ता बनाने में उनके बारे में जानने में कोई दिलचस्पी नहीं है। बेटी विवियन और पिता मस्क के बीच रिश्ता इतना तनावपूर्ण है कि विवियन बदले में मस्क के सोशल मीडिया फीड से जानकारी जुटाती हैं। विवियन ने न केवल अमेरिका छोड़ा है, बल्कि उन्होंने अपने पिता के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को भी छोड़ दिया है और थ्रेड्स और ब्लूस्काई पर अपने पिता की निंदा की है। विवियन ने कहा, मैं समाचारों में उनके बारे में चीजें देखती हूं और सोचती हूं ‘यह बकवास है, मुझे शायद इसके बारे में पोस्ट करना चाहिए और इसकी निंदा करनी चाहिए,’ जो मैंने कई बार किया है।

पारिवारिक विवाद में गिरे मस्क

जहां एक तरफ विवियन ने कहा है कि उन्हें खुद नहीं पता कि उनके कितने भाई-बहन हैं। वहीं दूसरी तरफ हाल ही में लेखिका एश्ले सेंट क्लेयर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया है कि उन्होंने साल 2024 में मस्क के बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि अब वे इसे लेकर मस्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही हैं, उन्होंने मस्क पर अनुपस्थित पिता होने और अकेले कस्टडी के लिए आवेदन करने के बाद वित्तीय सहायता में कटौती करने का आरोप लगाया है।

किस खिलाड़ी के लिए खतरा बन गए थे इरफान पठान? एक शिकायत पर BCCI ने IPL 2025 के कमेंट्री पैनल से निकाला बाहर