India News (इंडिया न्यूज़), France Abaya Ban: फ्रांस में स्कूलों में मुस्लिम छात्राओं के अबाया ड्रेस पहनने को लेकर बैन लगाया जाएगा। कुछ मुस्लिम छात्राएं स्कूलों में अबाया पहनकर आ रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, फ्रांस के स्कूलों में सख्त धर्मनिरपेक्ष कानून लागू है। परंतु छात्राओं का स्कूल में अबाया पहनकर आना इस कानून का उल्लंघन है। इसी के चलते अब अबाया पर बैन लगाने की तैयारी चल रही है। देश के शिक्षा मंत्री गेब्रियल अट्ल ने अबाया ड्रेस के बैन होने की पुष्टि कर दी है।
फ्रांस में 10 परसेंट है मुस्लिम आबादी
न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, फ्रांस के शिक्षा मंत्री गेब्रियल अट्ल ने टीएफ1 टेलीविजन पर अबाया ड्रैस को बैन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि देशभर में 4 सितंबर से फिर से खुल रहे है।सभी स्कूलों के प्रमुखों को इससे पहले इससे जुड़े राष्ट्रीय स्तर पर स्पष्ट नियम बताए जाएंगे। इस तरह से फैसलों के बाद फ्रांस में अमूमन काफी ज्यादाविवाद होता आया है। देश की 10 परसेंट मुस्लिम आबादी है। जिस कारण विवाद का खतरा मंडरा रहा है।
क्या बोले शिक्षा मंत्री?
गेब्रियल अट्ल ने कहा, धर्मनिरपेक्षता का मतलब होता है स्कूलों के माध्यम से खुद को मुक्त करने की आजादी। शिक्षा मंत्री ने अबाया को धार्मिक लिबास करार दिया है। उन्होंने कहा, “इसे पहनकर आना देश के धर्मनिरपेक्ष कानूनों की परीक्षा लेने जैसा है, जिसे स्कूल भी मानते हैं। जैसे ही आप क्लासरूम के भीतर दाखिल होते हैं। वहां ऐसा माहौल होना चाहिए कि आप सिर्फ छात्रों को देखकर उनका धर्म नहीं पहचान पाएं।”
Also Read:
- देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी की चेतावनी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
- तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट किए जारी, टंकी फुल करवाने से पहले डालें एक नजर