India News(इंडिया न्यूज), France: सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आजकल जरूरी है क्योंकि आप हर बात या खथर से अपडेटिड रहेंगे लेकिन जितने इस सोशल मीडिया की सकारात्मक बातें हैं, उतनी ही नकारत्मक साइड भी है। आज आपको एक ऐसी घटना बताएंग जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। एक लड़की टिकटोक ट्रेंड को फॉलो करने के चक्कर में अपनी जान गंवा बैठी। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला..
एक 22 साल की लड़की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक के एक चैलेंज में हिस्सा लिया था। वो इसके लिए एक सुनसान चर्च में भी चली गई, अब ये खबर हर जगह वायरल हो रही है और बाकी यूजर्स को जागरूक किया जा रहा है। उसके साथ वो सब हुआ, जिसे सुनकर कोई भी डर जाएंगे। फ्रेंच महिला औरियन नथाली लाइसने का चर्च के भीतर शव मिला है। उसके कपड़े खून से लथपथ थे। उसके शरीर पर गोली लगने और चाकू के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि औरियन ने टिकटॉक चैलेंज घोस्ट हंटिंग में हिस्सा लिया था, जिसके कारण उसकी ये दशा हुई।
पुलिस को उसका शव काफी बुरी हालत में मिला। ऐसा माना जा रहा है कि उसके बॉयफ्रेंड तेइमा सोहैब ने उसे चैलेंज के नाम पर बहाने से यहां बुलाकर उसकी हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के अनुसार, मौत से पहले औरियन ने फ्रांस में अपने 21 साल के बॉयफ्रेंड के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। उका बॉयफ्रेंड मिस्र से आया है लेकिन वो इटालियन है, जो कि फ्रांस में रहता है। कोर्ट ने उसे औरियन से दूर रहने को कहा था। पुलिस उसकी मौत को टिकटॉक चैलेंज से जोड़कर देख रही है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.