India News (इंडिया न्यूज़),Hamas Israel War: दुनिया में इस समय दो बड़े युद्ध चल रहे हैं। एक युद्ध रूस और यूक्रेन के बीच पिछले ढाई साल से चल रहा है। जबकि गाजा में हमास और इजरायल के बीच पिछले अक्टूबर से लड़ाई चल रही है। यूक्रेन युद्ध में मौतों की संख्या इतनी ज्यादा है कि दोनों देशों के आधिकारिक आंकड़ों पर कोई भरोसा नहीं कर रहा है। एक आंकड़े के मुताबिक इस युद्ध में रूस के करीब 50 हजार सैनिकों की जान जा चुकी है, जबकि यूक्रेन के करीब 31 हजार सैनिकों की मौत हुई है। इसके साथ ही यूक्रेन में हजारों नागरिकों की मौत हुई है।

हमास हमलों में इजरायल के 1200 लोग मारे गए

दरअसल, हमास के हमलों में इजरायल के करीब 1200 लोग मारे गए और सैकड़ों लोगों का अपहरण कर लिया गया। जबकि इजरायल के हमलों में गाजा में अब तक 40,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इन दोनों जगहों पर चल रहे युद्ध ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को भारी झटका दिया है। ईरान और हिजबुल्लाह ने गाजा युद्ध में कूदकर पूरे मध्य पूर्व में तबाही फैलने का खतरा पैदा कर दिया है। ईरान के करीबी हौथी समूह ने यमन की खाड़ी और लाल सागर से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर हमला करके पूरी दुनिया को चौंका दिया था। इससे पूरी दुनिया की सप्लाई चेन प्रभावित हुई थी।

Unique modak: ओरियो  से लेकर माचा तक, घर में बनाए अलग-अलग फ्लेवर के मोदक

युद्ध को रोकने पर पीएम मोदी का प्रयास

पीएम नरेंद्र मोदी ने हमेशा युद्ध को रोकने की कोशिश की है। यूक्रेन पर रूस के हमले के साथ ही पीएम मोदी ने साफ कह दिया था कि यह युद्ध का दौर नहीं है। वह इस बात को बार-बार दोहराते रहे हैं। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध रोकने के लिए मनाने के उद्देश्य से रूस का दौरा किया था। इसके बाद हाल ही में उन्होंने यूक्रेन का दौरा किया और वोलोडिमिर जेलेंस्की से बात की। अब शांति की शर्तों पर बात करने के लिए एनएसए अजीत डोभाल रूस का दौरा करने वाले हैं। इस संबंध में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी बात की है।

युद्ध खत्म करने के लिए जुटा अमेरिका

बता दें कि, अमेरिका गाजा में इजरायल के सैन्य अभियान को रोकने की पूरी कोशिश कर रहा है। इसके लिए उसने हाल ही में कतर में हमास और इजरायल के साथ कई मध्यस्थता में भी हिस्सा लिया। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कई बार मध्य पूर्व का दौरा कर चुके हैं। कतर में वार्ता विफल होने के बाद भी अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि गाजा में जल्द ही युद्ध विराम स्थापित हो जाएगा। साथ ही युद्धग्रस्त गाजा में विस्थापित हुए लाखों लोगों को राहत पहुंचाने के प्रयास भी तेज किए जाएंगे।

अब Goa में मुसलमानों पर लगा ये बड़ा इल्जाम, राज्यपाल के बयान से धर्म को लेकर शुरू हुआ सियासी बवाल, जानें क्या कहा?