India News (इंडिया न्यूज),Georgia Meloni: एक गुंडे की वजह से इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी मुश्किल में हैं। मेलोनी की सरकार पर एक अंतरराष्ट्रीय अपराधी को रिहा करने और एयर जेट का दुरुपयोग करने का आरोप है। इटली में सरकार के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। अगर जांच में सरकार के खिलाफ कुछ सबूत मिलते हैं तो आने वाले समय में इसका असर मेलोनी की सत्ता और कुर्सी पर देखने को मिल सकता है।पॉलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2025 में लीबिया के मशहूर अपराधी ओसामा अल-मसरी नजीम को इतालवी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था, जिसे कुछ दिन जेल में रखने के बाद रिहा कर दिया गया।

इटली सरकार लगा बड़ा आरोप

इटली सरकार पर आरोप है कि उसने एक कुख्यात अपराधी को नियमों का पालन किए बिना रिहा कर दिया, जिसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने वारंट जारी किया था। नजीम पर सामूहिक हत्या और बलात्कार का आरोप है। नजीम पर जेल तोड़कर भागने का भी आरोप है।

सरकारी जेट का दुरुपयोग

रिपोर्ट के मुताबिक न्याय मंत्री कार्लो नॉर्डियो और गृह मंत्री माटेओ पियांटेडोसी ने हस्तक्षेप कर आरोपी नजीम को 48 घंटे के अंदर इटली से बाहर निकाल दिया। दोनों पर सरकारी जेट के दुरुपयोग का भी आरोप है। कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं ने विशेष रुचि लेकर आरोपी नाजिम को इटली से बाहर भेज दिया।

जहां एक ओर स्थानीय जज इस मामले की जांच कर रहे हैं, वहीं आईसीसी ने भी इटली सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का कहना है कि आरोपी को हेग के बजाय इटली से बाहर क्यों भेजा गया?

जेल तोड़कर भागा था नाजिम

लीबिया में मोहम्मद गद्दाफी के तख्तापलट के दौरान नाजिम ने लोगों की सामूहिक हत्या की थी। उस पर महिलाओं और लड़कियों से बलात्कार करने का भी आरोप है, जिसके बाद लीबिया की नई सरकार ने उसे जेल में डाल दिया, लेकिन नाजिम जेल तोड़कर भागने में सफल रहा।पैसे की मदद से वह पहले इटली पहुंचा और फिर इटली से भी भाग निकला। आरोप है कि उसने इटली से भागने के लिए सरकार के लोगों को खूब पैसे दिए। इस बीच इटली के विपक्षी नेताओं का कहना है कि मेलोनी जानबूझकर मंत्रियों की जांच करवा रहे हैं।

व्यापारिक रिश्तों पर संकट

ग्रीन यूरोप पार्टी के सांसद एंजेलो बोनेली का कहना है कि जिस तरह से एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर को छोड़ा गया, वह शर्मनाक है। मेलोनी को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।इस घटना के बाद इटली और लीबिया के बीच व्यापारिक रिश्तों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इटली ने 2023 में लीबिया के साथ 6944 करोड़ रुपये के गैस समझौते किए थे।

दुःख, दर्द, दरिद्रता को जड़ से निगल जायेगा हनुमान जी का ये गरीबी नाशक मंत्र…अचानक से बरसेगी ऐसी दौलत कि यकीन करना हो जाएगा मुश्किल!

Pakistan में ये क्या हो रहा है! हाईजैक के बाद एक और हाई प्रोफाइल किलिंग, इस बड़े नेता पर बरसीं ताबड़तोड़ गोलियां