India News (इंडिया न्यूज),Nuclear Weapons:दुनिया इस समय कई जंग को देख रहा है एक तरफ यूक्रेन रशिया तो एक तरफ इजरायल कई मीडिल इस्ट देशों के साथ जंग लड़ रहा है। कई लोग बोल चुके हैं कि अगर इन जंगों में कुछ देश और शामिल हुए तो विश्व युद्ध 3 शुरु हो सकता है । बता दे द्वितीय विश्व युद्ध 1 सितंबर, 1939 से 2 सितंबर, 1945 तक छह साल और एक दिन तक चला था। यह जंग जब जर्मनी ने पोलैंड पर आक्रमण किया किया तब शुरु हुआ वहीं यह जंग अमेरिका द्वारा  जापान पर पर परमाणु बम गिराने के बाद खत्म हो गया। क्योंकी जापान ने 2 सितंबर, 1945 को आत्मसमर्पण कर दिया। हम आपको बता दें कि अभी भी बहुत ही कम देश हैं जिनके पास परमाणु बम हैं। बता दें वर्तमान में दुनिया में 9 देश ऐसे हैं जिनके पास परमाणु हथियार हैं। जिनमे भारत भी शामिल है। वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन भी इस लिस्ट में शामिल है।

कितना शक्तिशाली होता है परमाणु बम

बता दें एक शक्तिशाली परमाणु बम का प्रभाव कई किलोमीटर की दूरी तक हो सकता है।एक एवरेज साइज के परमाणु बम का प्रभाव 1 किलोमीटर से लेकर 3 किलोमीटर के रेडिएस में हो सकता है।वहीं, एक शक्तिशाली परमाणु बम का प्रभाव 5 से 10 किलोमीटर के रेडिएस तक हो सकता है।हिरोशिमा पर गिराए गए 15-किलोटन बम का प्राथमिक प्रभाव लगभग 1.6 किलोमीटर तक था।यह हवा और मौसम की दिशा के अनुसार कई सौ किलोमीटर तक फैल सकता है।

परमाणु हमले का गंभीर प्रभाव

इसका प्रभाव लंबे समय तक रह सकता है और स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है।परमाणु हमले के बाद बचे हुए लोगों में मानसिक तनाव और अवसाद जैसी बीमारियों का खतरा रहता है।नागासाकी और हिरोशिमा में बचे हुए लोगों को इन समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

परमाणु हथियार वाले देश

  • रूस
  • संयुक्त राज्य अमेरिका
  • चीन
  • फ्रांस
  • यूनाइटेड किंगडम
  • पाकिस्तान
  • भारत
  • इज़राइल
  • उत्तर कोरिया

12,100 परमाणु हथियार

फेडरेशन ऑफ एटॉमिक साइंटिस्ट्स के 2024 स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स न्यूक्लियर फोर्सेज के अनुसार, इन देशों के पास लगभग 12,100 परमाणु हथियार हैं, जिनमें से 9,500 से ज़्यादा सक्रिय सैन्य भंडार में हैं। हालाँकि, शीत युद्ध के दौरान परमाणु-सशस्त्र देशों के पास मौजूद लगभग 70,000 हथियारों की तुलना में यह काफ़ी कम है।

इस साल तक भारत बन जाएगा दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश, 26 सालों में कितनी बढ़ जाएगी हिंदुओं की जनसंख्या? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा 

2090 में कहा पहुंच जाएगी मुस्लिम आबादी? ‘कलियुग के ज्योतिष’ ने की चौका देने वाली भविष्यवाणी