India News (इंडिया न्यूज),Taliban Rules For Women: तालिबान अपनी कट्टरपंथी विचारधारा के लिए जाना जाता है। अफगानिस्तान में तालिबान के शासन को हाल ही में 3 साल पूरे हुए हैं। इस बीच वहां महिलाओं पर अत्याचार और पाबंदियां बढ़ती जा रही हैं। तालिबान ने हाल ही में अफगानिस्तान में महिलाओं के सार्वजनिक स्थानों पर गाने या पढ़ने की आवाज पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह नया कानून तालिबान नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने लिया है।
पुरुषों को देखने पर भी रोक
इस नए कानून के तहत महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा समेत पूरा शरीर ढकना होगा। इस नए कानून के तहत महिलाओं की आवाज को निजी माना जाएगा और उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर सुनने की अनुमति नहीं होगी। यह नियम महिलाओं को न केवल गाने बल्कि किसी भी तरह की सार्वजनिक बातचीत से भी रोकता है। इसके अलावा महिलाओं को गैर-संबंधी पुरुषों को देखने पर भी रोक है।
बुधवार को जारी किए गए कानून
एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद बुधवार को ये कानून जारी किए गए। इस कानून के तहत सार्वजनिक परिवहन, संगीत, शेविंग और समारोह जैसे रोजमर्रा के जीवन के पहलू शामिल हैं। इस नए कानून के तहत महिलाओं को गैर-मुस्लिम पुरुषों और महिलाओं के सामने भी खुद को ढकना जरूरी होगा। इसके अलावा कानून में यह भी कहा गया है कि महिलाएं पतले, टाइट या छोटे कपड़े नहीं पहन सकतीं।
संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता
संयुक्त राष्ट्र ने इन नए नियमों पर चिंता जताई है। संगठन का कहना है कि इन प्रतिबंधों से अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों का जीवन और मुश्किल हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है, क्योंकि यह न केवल अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों का मामला है, बल्कि यह मानवाधिकारों का भी उल्लंघन है।
MP Umaria flood: उमारिया में बाढ़ जैसी हलात से परेशान लोग, कुछ घरों में भरा पानी