India News (इंडिया न्यूज़), Independence Day, दिल्ली: भारतीयों ने मंगलवार (15 अगस्त) को पूरे उत्साह से भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। देश की आजादी का दिवस सिर्फ भारत में नहीं मनाया गया बल्कि पूरे विश्व में इसका जश्न देखा गया। वाशिंगटन में बाइडन प्रशासन के लोग भारतीय-अमेरिकियों के साथ जश्न में शामिल हुआ।

इस अवसर पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध पहले की तुलना में अधिक प्रगाढ़ हुआ है। चीन की राजधानी बीजिंग में प्रवासी भारतीयों और भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। चीन के भारतीय ने दूतावास ने सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) में एक नाटक का प्रर्दशन किया गया, साथ ही जी-20 की भारतीय अध्यक्षता पर एक फिल्म भी दिखाया गया।

लंदन पर सैकड़ो लोग जमा हुए

शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत एन नंदकुमार ने पूर्वी चीन के महानगरों में भारत के महावाणिज्य दूतावास में तिरंगा फहराया और उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन पढ़ा। लंदन में भारतीय मूल के सैकड़ों लोग भारतीय उच्चायोग के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां भी राष्ट्रपति का संबोधन पढ़ा गया।

आस्ट्रेलिया में फहराया धव्ज

आस्ट्रेलिया में, उच्चायुक्त मनप्रीत वोहर ने राष्ट्रध्वज फहराया और राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन पढ़ा। केनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग की तरफ से यह जानकारी दी गई। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पूरे देश(आस्ट्रेलिया) में 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे भारतीय समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं। श्रीलंका में, उच्चायुक्त गोपाल बागले और भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने भारतीय शांति सेना स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

रूस और दुबई में झंडा

रूस के भारतीय उच्चायोग में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराया गया। रूस में हवा में पैराशूट के माध्यम से झंडा फहराया गया। जिसमें पैराशूट रूस के झंडा का रंगा था। यह भारत-रूस की दोसती को दिखाता है। दुबई में बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में रंगा गया। यहां हजारों भारतीय ने जमा होकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का जश्न मनाया।

यह भी पढ़े-