India News (इंडिया न्यूज), India China Agreement: भारत और चीन के बीच रिश्तों में लगातार सुधार होते नजर आ रहा है। दरअसल पूरा मामला ये है कि, भारत और चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control) पर अपने सैनिकों को पीछे हटाने और फिर से पेट्रोलिंग शुरू करने के लिए एक नए समझौते पर सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि यह समझौता कथित तौर पर देपसांग और डेमचोक इलाकों में पेट्रोलिंग से संबंधित है। जानकारी के अनुसार संघर्ष के इन दोनों बिंदुओं (देपसांग और डेमचोक) पर पेट्रोलिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही दोनों देश अपने सैनिकों को पीछे हटाना शुरू कर देंगे, जिसे मिलिट्री टर्म में डिसइंगेटमेंट कहा जाता है।
इस बारे में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी देते हुए बताया कि, दोनों देशों के बीच पेट्रोलिंग की व्यवस्था को लेकर बनी सहमति से 2020 में पूर्वी लद्दाख में उत्पन्न हुए तनाव का धीरे-धीरे समाधान हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यह घटनाक्रम 22-23 अक्टूबर को होने वाले 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा से ठीक पहले सामने आया है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता की संभावनाओं पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, ‘पिछले कई हफ्तों से भारत और चीन के बीच राजनयिक और सैन्य वार्ता हो रही है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि एलएसी के मुद्दों को लेकर चीन के साथ हमारा समझौता हो गया है। सैनिकों की वापसी और स्थिति के समाधान के लिए पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है।
अपने पूरे जीवन में 1-2 बार ही नहाई थीं ये महान रानियां, इसके पीछे का कारण सुन आप भी रह जाएंगे हैरान
वर्षों से भारत और चीन के बीच सीमा विवाद चल रहा है। अब पिछले कुछ दिनों से इन दो देशों के बीच रिश्ते में सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। अब दोनों देशों के अधिकारियों के बीच हालिया बातचीत के बाद भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर पेट्रोलिंग के लिए एक समझौते पर पहुंचे हैं। मिस्री ने कहा कि पेट्रोलिंग को लेकर बनी सहमति के बाद एलएसी पर दोनों देशों के बीच तनाव कम होने की उम्मीद है। विदेश सचिव ने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शेष मुद्दों को सुलझाने के लिए भारतीय और चीनी वार्ताकार पिछले कुछ हफ्तों से संपर्क में हैं।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.