होम / India-Russia: पीएम मोदी के कुशलता के दीवाने हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन, कहा- वे बहुत बुद्धिमान व्यक्ति है

India-Russia: पीएम मोदी के कुशलता के दीवाने हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन, कहा- वे बहुत बुद्धिमान व्यक्ति है

Shubham Pathak • LAST UPDATED : October 5, 2023, 5:24 am IST

India News(इंडिया न्यूज),India-Russia: पीएम मोदी की लोकप्रियता से तो पूरी दुनिया अवगत है। वहीं अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के कसीदे गाते हुए नहीं थक रहे। जानकारी के लिए बता दें कि, पीएम मोदी के बौद्धिक कुशलता के दीवाने हुए राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि, वे बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। भारत उनके नेतृत्व में विकास में काफी तेजी से प्रगति कर रहा है। इसके साथ ही पुतिन ने वित्तीय सुरक्षा और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई के क्षेत्र में रूस और भारत के बीच आगे सहयोग की भी उम्मीद जताई।

हमारे अच्छे राजनीतिक संबंध

जानकारी के लिए बता दें कि, 8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में एक संबोधन के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे बहुत अच्छे राजनीतिक संबंध हैं। वह बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। विकास के एजेंडे पर भारत और रुस दोनों पूरी तरह से मेल खाते हैं। इसके साथ ही पुतिन ने आगे कहा कि, वे भारतीय निर्मित वाहनों के निर्माण और उपयोग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए सही काम कर रहे हैं।या है।

जी 20 में हुआ था कुछ खास

ज्ञात हो कि, पिछले दिनों नई दिल्ली स्थित जी20 घोषणापत्र में यूक्रेन में चल रहे संघर्ष में शांति स्थापित करने का आह्वान किया गया था, लेकिन इसका पूरा दोष रुस पर नहीं डाला गया था। वहीं नई दिल्ली घोषणा का मॉस्को ने स्वागत किया, जिसने इसे एक मील का पत्थर करार दिया और वैश्विक दक्षिण से जी20 देशों को एकजुट करने में भारतीय राष्ट्रपति पद की सक्रिय भूमिका की भी प्रशंसा की। पिछले महीने भी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा था कि वह मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने में सही काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़े

 

-_

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT