India News (इंडिया न्यूज), India-Sri Lanka Relations: श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने देश की गद्दी को संभाल चूके हैं। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार (4 अक्टूबर) को श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग को और गहरा करने और भारत-श्रीलंका संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर बातचीत हुई। इस मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके को आर्थिक पुनर्निर्माण में भारत के निरंतर सहयोग का आश्वासन भी दिया।
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने क्या कहा?
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने मुलाकात में विदेश मंत्री एस जयशंकर से कहा कि श्रीलंका की धरती से भारत विरोधी कोई भी गतिविधि नहीं की जाएगी। अनुरा कुमार दिसानायके के पदभार संभालने के बाद एस जयशंकर श्रीलंका का दौरा करने वाले पहले विदेश मंत्री बन गए हैं। दरअसल, विपक्ष में रहते हुए अनुरा कुमार ने कुछ भारतीय परियोजनाओं, खासकर अडानी समूह द्वारा चलाई जा रही सतत ऊर्जा परियोजनाओं पर सवाल उठाए थे। इस दौरान उन्होंने वादा किया था कि सत्ता में आने पर वे इन परियोजनाओं को रद्द कर देंगे। उन्होंने कहा था कि ये परियोजनाएं श्रीलंका के हितों के खिलाफ हैं।
‘हथियार छोड़ गांधीवादी बन…’, अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने अदालत में किया चौंकाने वाला दावा
विदेश मंत्री विजिता हेराथ से एस जयशंकर ने की मुलाकात
इससे पहले श्रीलंका की विदेश मंत्री विजिता हेराथ से एस जयशंकर ने मुलाकात की। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा कि कोलंबो में विदेश मंत्री विजिता हेराथ से व्यापक और विस्तृत बातचीत हुई। उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए फिर से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आगे कहा कि भारत-श्रीलंका साझेदारी के विभिन्न आयामों की समीक्षा की। श्रीलंका के आर्थिक पुनर्निर्माण में भारत के निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया। हमारी पड़ोसी पहले की नीति और सागर दृष्टिकोण हमेशा भारत-श्रीलंका संबंधों की प्रगति का मार्गदर्शन करेगा।