ADVERTISEMENT
होम / विदेश / पाकिस्तान के जेल में क्रूरता का सितम नहीं झेल पाया भारतीय मछुआरा, तड़प-तड़प कर निकल गई 'बाबू' की जान

पाकिस्तान के जेल में क्रूरता का सितम नहीं झेल पाया भारतीय मछुआरा, तड़प-तड़प कर निकल गई 'बाबू' की जान

BY: Shubham Srivastava • LAST UPDATED : January 25, 2025, 8:55 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

पाकिस्तान के जेल में क्रूरता का सितम नहीं झेल पाया भारतीय मछुआरा, तड़प-तड़प कर निकल गई 'बाबू' की जान

Indian Fishermen Died In Karachi Jail : कराची जेल में भारतीय मछुआरों की मौत

India News (इंडिया न्यूज), Indian Fishermen Died In Karachi Jail : पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकता। सामने आ रही खबरों के मुताबिक कराची जेल में बंद एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई है। हैरानी की बात ये है कि उस शख्स की सजा पहले ही पूरी हो गई थी, इसके बाद भी पाकिस्तान ने उसे रिहा नहीं किया। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक जे जानकारी शुक्रवार को सामेन आई है। भारतीय मछुआरे की पहचान बाबू के रूप में हुई है। बता दें कि पिछले दो वर्षों में पाकिस्तान में जान गंवाने वाला बाबू आठवां भारतीय मछुआरा है।

भारत में तबाही रचने की तैयारी? ISI बांग्लादेश में बैठकर किया ये काम, पाक के साथ मिलकर क्या करना चाहता है यूनुस सरकार ?

180 भारतीय मछुआरे पाकिस्तानी जेल में

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस वक्त पाकिस्तान की जेलों में सजा पूरी कर चुके 180 भारतीय मछुआरे रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। बाबू के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। बाबू को 2022 में पाकिस्तानी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। उसकी सजा पूरी होने और उसकी भारतीय राष्ट्रीयता की पुष्टि होने के बावजूद उसे पाकिस्तानी अधिकारियों ने रिहा नहीं किया और अब उसकी नौत की खबर सामने आई है। वहीं भारत लगातार पाकिस्तान के समक्ष कैदियों की शीघ्र रिहाई का मुद्दा उठाता रहा है।

पहले भी हो चुकी हैं भारतीय मछुआरों की मौत

बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की जेल में किसी भारतीय की मौत हुई हो, बाबू से पहले पिछले दो वर्षों में सात अन्य भारतीय मछुआरों की भी पाकिस्तान में मौत हो चुकी है। पिछले अप्रैल में महाराष्ट्र के विनोद लक्ष्मण कोल का निधन भी इसी तरह की घटना में हुआ था। अक्टूबर 2022 में पाकिस्तानी जलमार्ग में अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार किए गए कोल को कराची जेल में रखा गया था। वहां उन्हें 8 मार्च को लकवा का दौरा पड़ा और 17 मार्च को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। वहीं पिछले दस वर्षों में, 2,639 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान से भारत में वापस लाया गया है।

‘मिस्टर ट्रंप…’, डेनमार्क के सांसद ने दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति को लेकर ऐसा क्या कह दिया? पूरी दुनिया में हो गई भारी बेइज्जती

Tags:

Indian Fishermen Died In Karachi Jail

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT