होम / Indian Fishermen in Jail: कराची जेल में बंद 80 भारतीय मछुआरों की रिहाई पर आया पाकिस्तान का बयान, जानें क्या कहा

Indian Fishermen in Jail: कराची जेल में बंद 80 भारतीय मछुआरों की रिहाई पर आया पाकिस्तान का बयान, जानें क्या कहा

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : November 10, 2023, 6:53 am IST

 India News (इंडिया न्यूज़), Indian Fishermen in Jail: पाकिस्तान सरकार ने बीते गुरुवार को 80 भारतीय मछुआरों को मालिर जेल से रिहा किया है। इसकी जानकारी जेल के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दी गई है। साथ ही इस जानकारी में उन्होंने कहा कि, भारतीय मछुआरों को भारी सुरक्षा के बीच अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस ट्रेन में बिठाया गया है। शुक्रवार को वह लाहौर पहुंचेंगे। जिसके बाद उन्हें वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा दिया जाएगा।

80 भारतीय मछुआरे मालिर जेल से हुए रिहा

बता दें कि, भारतीय मछुआरों के लिए इस लाहौर की यात्रा की व्यवस्था करने वाले ईधी वेलफेयर ट्रस्ट के फैसल ईधी ने कहा कि, गरीब पृष्ठभूमि के भारतीय मछुआरे घर लौटने को लेकर बहुत खुश थे। वे सब खुश हैं कि, वे जल्द ही अपने परिवार में शामिल होंगे। दरअसल, पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से समुद्री सीमा का उल्लंघन करने पर  एक-दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते हैं, जो कि कुछ बिंदुओं पर खराब रूप से यह चिह्नित है।

जेल के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, ‘वे सब खुश हैं कि वे जल्द ही अपने परिवारों से मिलेंगे। हमने उन्हें घर ले जाने के लिए कुछ नकद और अन्य उपहार भी उन्हें दिए हैं।’

173 भारतीय मछुआरे पाकिस्तानी जेल में बंद

वहीं, गैर सरकारी संगठन ‘इंडिया पाकिस्तान पीपुल्स फॉरम फॉर पीस एंड डेमोक्रेसी’ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जीवन जुंगी ने कहा कि, “ इन 80 मछुआरों को पाकिस्तानी अधिकारियों ने उसके देश के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में लगभग तीन साल पहले पकड़ लिया था। वे सब 2020 में नियमित अंतराल पर गुजरात तट से रवाना हुए थे। हमारे रिकॉर्ड के मुताबिक, 173 भारतीय मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं।”

ये भी पढ़े- 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Afghanistan Flash Floods: अफगानिस्तान में बाढ़ से 300 लोगों की मौत,1,000 से अधिक घर नष्ट-Indianews
PM MODI: पंकज वोहरा ने किया बड़ा खुलासा, कहा-2005 में नरेंद्र मोदी को प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया था-Indianews
Lok Sabha Election 2024: बठिंडा सीट से बीजेपी उम्मीदवार IAS परमपाल कौर के चुनाव लड़ने पर विवाद, जानें लोगों ने क्या कहा-Indianews
Lok Sabha Election 2024: क्या 2024 चुनाव के बाक़ी चरणों में पाकिस्तान बड़ा मुद्दा बन गया है, जानें लोगों कि राय-Indianews
क्या होता है Friendship Marriage? जानिए क्यों बढ़ रहा इसका ट्रेंड-Indianews
Stunt Ka Video: युवक की सड़क पर हीरोपंती करनी पड़ी भारी, जिंदगी भर याद रखेगा अपना कारनामा-Indianews
Loksabha Elections 2024: ओडिशा के सभी जिलों के नाम बताएं, पीएम मोदी ने CM नवीन पटनायक को दी चुनौती-Indianews
ADVERTISEMENT