India News ( इंडिया न्यूज़ ) Singapore News: सिंगापुर में भारतीय नागरिक को 3 महीने में 2 नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया है। इसके चलते उसे 3 महीने और चार हफ्तों की सजा मिली है। दोषी का नाम सुशील कुमार है, जिसकी उम्र 44 साल बताई गई है। बता दें सुशील ने एक लड़की से ट्रेन स्टेशन और एक से लिफ्ट में छेड़छाड़ की थी।इसके बाद दोनों ने अपने घरवालों से उसकी शिकायत की। पहला मामला अगस्त 2022 का है। जब शेफ सुशील कुमार ने सिंगापुर के बून केंग ट्रेन स्टेशन पर एक नाबालिग से पता पूछने के बहाने छेड़छाड़ की।

लिफ्ट में लड़की से कि छेड़छाड़

ट्रेन स्टेशन पर छेड़खानी के 3 महीने बाद सुशील कुमार ने एक लिफ्ट में एक 19 साल की लड़की से भी छेड़छाड़ की। उसे गलत तरीके से छूआ। उसने लड़की से ये भी कहा कि वो उससे प्यार करता है। लड़की लिफ्ट में होने की वजह से भाग नहीं पाई।घटना के तुरंत बाद लड़की ने इसकी जानकारी घरवालों को दी और पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने CCTV के जरिए कुमार का पता लगाया गया और उसे 8 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया।