India News (इंडिया न्यूज़),NSA Ajit Doval: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में आने वाले समय में कुछ बड़ा मोड़ देखने को मिल सकता है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले को सुलझाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में रूस की अपनी यात्रा के बाद उन्होंने यूक्रेन का भी दौरा किया। भारत एक ऐसा देश है जिस पर रूस और यूक्रेन दोनों ही भरोसा करते हैं। इसी क्रम में देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सीधे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है।

MBBS ट्रेनी डॉक्टरों के लिए जारी किया गया गाइडलाइन, जानिए क्या है इसमे खास

बंद कमरे में पुतिन से मिले अजीत डोभाल

बंद कमरे में राष्ट्रपति पुतिन से अजीत डोभाल की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें डोभाल और पुतिन आमने-सामने बैठे हुए थे। आमतौर पर पुतिन किसी नेता से इस तरह नहीं मिलते। वह राष्ट्राध्यक्षों से भी इस तरह नहीं मिलते। ऐसे में डोभाल से उनकी मुलाकात काफी अहमियत रखती है।

बता दें कि, इस मुलाकात में डोभाल पूरे आत्मविश्वास में नजर आ रहे हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज बहुत कुछ कह रही है। इस वीडियो में वह सीधे पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे के बारे में बता रहे हैं।

Tejashwi Yadav: CM नीतीश का वीडियो दिखाने वाली चुनौती पर तेजस्वी यादव का जवाब,बोले- ‘बीजेपी वालों को…’