India News (इंडिया न्यूज),Hafiz Saeed:मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान के झेलम में हुई फायरिंग में घायल हो गया है। उसे रावलपिंडी के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सईद पाकिस्तानी सेना के कोर कमांडर मंगला से मुलाकात कर लौट रहा था। वहां उसके भाई अबू कताल की मौत हो गई। दरअसल, मीडिया में कुछ जगहों पर खबर आई थी कि अबू कताल के साथ हाफिज सईद भी मारा गया है, लेकिन यह सच नहीं है। हाफिज सईद अभी जिंदा है। फायरिंग में घायल हुए हाफिज का इलाज चल रहा है।

मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड

हाफिज सईद को 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। इस हमले में 160 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। हाफिज सईद 2006 में मुंबई ट्रेन धमाकों में भी शामिल था। 2001 में सईद ने भारतीय संसद को भी निशाना बनाया था। वह एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है। मुंबई हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से उसे सौंपने को कहा था, लेकिन पाकिस्तान लगातार उसे आतंकी मानने से इनकार करता रहा है।

अबू कताल की हत्या

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के भतीजे नदीम उर्फ ​​अबू कताल की शनिवार रात पाकिस्तान के झेलम में हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। कताल जम्मू-कश्मीर के रियासी आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था। इस हमले में 9 लोग मारे गए थे, जबकि 41 घायल हुए थे। राजौरी हमले में भी अबू कताल शामिल था। यह हमला यहां 1 जनवरी 2023 को हुआ था।कताल जमात-उद-दावा का टॉप कमांडर था। हमले में अबू कताल के एक साथी की भी मौत हो गई। अबू कताल जम्मू-कश्मीर में कई हमलों की साजिश रचने के लिए जाना जाता था और आतंकी संगठन का अहम सदस्य था। कटल 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था। वह भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मोस्ट वांटेड सूची में था।

मशहूर संगीतकार AR Rahman की तबीयत में सुधार, MK Stalin ने शेयर किया बड़ा अपडेट, कहा- वह ठीक है, जल्द घर वापस आएंगे

गाजा नहीं इस मुस्लिम मुल्क में ट्रंप की आर्मी ने मचाई तबाही, मंजर देख कांप गए लोग, मौत के आंकड़े सुन उड़ जाएंगे होश