India News (इंडिया न्यूज़),Indonesia Election: इंडोनेशिया में हुए राष्ट्रपति चुनाव को लेकर इंडोनेशिया की राजनीति में जोरदार गर्माहट है। जानकारी के लिए बता दें कि, इंडोनेशिया में मतगणना बुधवार को शुरू हुई। जिसके नतीजों के शुरुआती रुझानों में तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबियांतो ने 58 फीसदी मतों के साथ अपने विपक्षियों पर बढ़त बना ली है। वहीं बात अगर रुझानों की करें तो सुबियांतो ने अपनी जीत का एलान करते हुए कहा कि, वे देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। हालांकि, सुबियांतो को देश में लोकतंत्रविरोधी नेता के तौर पर जाना जाता है।

20 करोड़ लोगों ने किया मतदान

जानकारी के अनुसार, इंडोनेशिया में हुए राष्ट्रपति चुनाव में इस बार करीब 20 करोड़ लोगों ने अपना राष्ट्रपति चुनने के लिए बुधवार को मतदान किया था। कुल पंजीकृत मतदाताओं में से 80 फीसदी ने मतदान किया है। इसके साथ ही इंडोनेशिया के राष्ट्रपति चुनाव में अनाधिकारिक नतीजे के आधार पर प्रबोवो सुबिआंतो को राष्ट्रपति बनने की रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है। सुबिआंतो सुहार्तो के कार्यकाल में सैन्य कमांडर है और फिलहाल इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री हैं. उनके सामने दो पूर्व गवर्नर ऐनिज़ बसवेडन और गंजर प्रनोवो मैदान में हैं।

जोकोवी ने लगाई पूरी ताकत

इसके साथ ही खबर ये सामने आ रही है कि, सुबिआंतो के पीछे मौजूदा राष्ट्रपति जोकोवी ने भी अपनी ताक़त लगा दी है। क्योंकि जोकोवी के सबसे बड़े बेटे जिब्रान राकाबुमींग राका सुबिआंतो के साथ उप-राष्ट्रपति बनने की कोशिश में हैं। वहीं सुबिआंतो का इंडोनेशिया में अपना जनाधार तो है ही, साथ ही राष्ट्रपति जोको विडोडो जिनको जोकोवी नाम से मशहूर हैं. वे खुद एक लोकप्रिय राष्ट्रपति रहे हैं और 2014 और 2019 के अपने दो कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।

ये भी पढ़े