India News (इंडिया न्यूज), Israel-Hamas War: इजरायल के अधिकारियों ने कहा गया कि, 07 अक्टूबर को हमास के हमलों के बाद गाजा पट्टी में रखे गए हैं वहीं, 14 बंधकों को आज शनिवार को संघर्ष विराम समझौते के दूसरे दिन रिहा कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि, 42 फिलिस्तीनी कैदियों को भी रिहा कर दिया जाएगा।
42 फिलिस्तीनी कैदी होंगे रिहा
वहीं, जेल अधिकारियों ने बताया कि इन 42 कैदियों में महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। (Israel-Hamas War) समझौते की शर्तों के मुताबिक, कैदियों को तीन और एक के अनुपात में आदान-प्रदान किया जाना अनिवार्य है। एक इजरायली आधिकारिक सूत्र ने कहा कि, 14 बंधकों को सौंप दिया जाएगा।
ये 42 कैदी कौन हैं?
इजरायल और हमास के बीच जारी चल रहे जंग के 49 दिनों बाद चार दिन के लिए युद्धविराम की घोषणा की गई है। जिसके पहले ही दिन शुक्रवार को हमास ने 24 बंधकों को रिहा किया। इनमें से 13 इजरायली, थाईलैंड के 10 और फिलीपींस के एक नागरिक शामिल थे। वहीं, बदले में इजरायल ने 39 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कहा
इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम (Israel-Hamas War) के लिए कतर ने एक अहम रोल निभाया है। वहीं, इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की भी भूमिका काफी अहम है। बाइडेन ने कहा कि, हमास द्वारा बंधक बनाए गए बंधकों के पहले समूह की रिहाई सिर्फ एक “शुरुआत” है।
यह भी पढ़ें:-
- PM Modi ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का किया दौरा, तेजस लड़ाकू विमान में भरी उड़ान
- Uttarakhand Tunnel Rescue: मजदूरों से कुछ कदम पहले आई बड़ी बाधा, अब वर्टिकल ड्रिलिंग पर होगा काम