India News(इंडिया न्यूज),Israel-Hamas War: इजरायल हमास के बीच चवल रहे युद्ध के कारण पूरी दुनिया परेशान है और इस युद्ध के खत्म होने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। जिसके बाद इस युद्ध के मामले में कतर ने 23 नवंबर गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया है। संक्षेप में बताएं तो कतर ने संघर्ष विराम समझौता को लेकर बड़ी जानकारी देते हुए कहा है कि, शुक्रवार 24 नवंबर को संघर्ष विराम शुरू हो जाएगा। जिसके देर शाम तक बंधकों की रिहाई भी हो जाएगी।
इसके साथ ही इस समझैते को लेकर ज्यादा जानकारी देते हुए कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजेद अल अंसारी ने कहा कि, ”युद्ध पर विराम शुक्रवार की सुबह सात बजे शुरू होगा। फिर शाम को चार बजे बंधकों को रिहा किया जाएगा। जिसमें बच्चों और महिलाओं सहित 13 लोगों को छोड़ा जाएगा। इसके साथ ही अंसारी ने आगे बताया कि, इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद को रिहा करने वाले बंधकों की लिस्ट सौंप दी गई। इसी के साथ सात अक्टूबर को इजरायल और हमास के बीच शुरू हुए युद्ध में पहली बार विराम लगेगा।
मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, इजरायल और हमास चार दिन के अस्थायी युद्ध विराम पर सहमत हुए थे। जिस समझौते के तहत 150 फिलिस्तीन कैदियों की रिहाई के बदले हमास 50 बंधकों को रिहा करने वाला है। जिसके बाद इजरायल कैबिनेट ने कतर, मिस्र और अमेरिका की मध्यस्थता वाले समझौते को तीन के मुकाबले 35 वोट से मंजूरी दी थी। वहीं धुर दक्षिणपंथी ओत्जमा येहुदित पार्टी के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर सहित पार्टी के मंत्रियों ने इसके खिलाफ वोट किया था।
वहीं इस समझौते के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर बताया कि, गाजा में बंधक बनाई गईं 50 महिलाओं और बच्चों को चार दिन में रिहा किया जाएगा। इस दौरान युद्ध विराम रहेगा। इसके साथ ही बयान में आगे कहा गया था कि, हर 10 अतिरिक्त बंधकों की रिहाई पर युद्ध विराम अगले दिन के लिए बढ़ा दिया जाएगा।
ये भी पढ़े
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.