India News(इंडिया न्यूज),King Charles birthday Celebration: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने 14 नवंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। जिसका असर पूरे ब्रिटेन में देखा गया। वहीं किंग चार्ल्स का ये जन्मदिन कई अंदाजों में खास रहा। क्योंकि राजा चार्ल्स ने अपने 75वें जन्मदिन का जश्न बकिंघम पैलेस में भारतीय नर्सों और दाइयों के साथ-साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय चिकित्सकों के लिए एक विशेष स्वागत समारोह आयोजित करके मनाया। जो देश की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेव में योगदान करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, एनएचएस में वर्तमान में काम कर रहे अनुमानित 150,000 अंतरराष्ट्रीय नर्सों और दाइयों का नेतृत्व भारतीय कर रहे हैं, जो अपनी 75वीं वर्षगांठ वर्ष भी मना रहा है।
इन देश की नर्स भी हुई शामिल
इसके साथ ही बता दें कि, इस जश्न में भारत, फिलीपींस, श्रीलंका, नेपाल और केन्या जैसे देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली करीब 400 नर्सों और दाइयों ने भाग लिया। जिसके बारे में जानकारी देते हुए स्कॉटलैंड में काम करने वाली भारतीय स्टाफ नर्स श्रीजीत मुलालीधरन ने कहा, महामहिम राजा से मिलना जीवन में एक मिलने वाला एक अद्भुत अनुभव था। वह एक अद्भुत और गर्मजोशी से भरे व्यक्ति हैं। वहीं ब्रिटिश सिख नर्सेज’ के संस्थापक और निदेशक रोहित सागू ने इस पर कहा कि, किंग चार्ल्स से मिलना, उन्हें सिख नर्सों द्वारा इस देश में दिए गए योगदान के बारे में बताना और निश्चित रूप से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देना एक बड़ा सौभाग्य था। हमारे पास एनएचएस के भीतर बहुत सारी सिख नर्सें हैं जो समुदाय के भीतर भी बहुत सारे परोपकारी काम कर रही हैं।
स्वास्थ्य सचिव की बातें
जानकारी के लिए बता दें कि, किंग चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन जश्न में शामिल हुए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के मंत्रिमंडल फेरबदल में नवनियुक्त स्वास्थ्य सचिव विक्टोरिया एटकिंस ने इस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, क्या शानदार कार्यक्रम था, जहां महामहिम ने अपनी सराहना दिखाई है और इसलिए हमारे एनएचएस में काम करने के लिए भारत सहित दुनिया भर से आने वाले अविश्वसनीय लोगों के लिए हमारी सराहना है। वे हमारे लिए बहुत कुछ करते हैं। उन्होंने कहा, ब्रिटेन और भारत के बीच संबंध बहुत करीबी हैं और मैं प्रधानमंत्री की अनुमति से भारत की यात्रा करने के लिए उत्सुक हूं।
ये भी पढ़े
- President Mohammad Muizzu : चीनी सैनिक लेंगे भारत की जगह, मालदीव के नए राष्ट्रपति का क्या है प्लान ?
- Rajasthan Election 2023: CM गहलोत का PM मोदी पर विवादित बयान,…