होम / Kolkata dialogue: द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़ा पारंपरिक सैन्य निर्माण कर रहा चीन, फिलिप ग्रीन का बडा़ दावा

Kolkata dialogue: द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़ा पारंपरिक सैन्य निर्माण कर रहा चीन, फिलिप ग्रीन का बडा़ दावा

Shanu kumari • LAST UPDATED : September 26, 2023, 10:07 pm IST

India News(इंडिया न्यूज), Kolkata dialogue : चीन दुनिया का सबसे बड़ा पारंपरिक सैन्य का निर्माण कर रहा है। भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने चीन के उपर आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया है कि, चीन द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से सबसे बड़ा पारंपरिक सैन्य निर्माण कर रहा है। साथ ही उन्होंने आगे कहा, कठिन दौर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने चीन के साथ अपने रिश्तों को स्थिर की है।

  • चीन का उद्देश्य

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, चीन सबसे बड़ा पारंपरिक सैन्य निर्माण में पूरी तरह जुटा हुआ है। ऐसा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद देखा गया है और यह निर्माण इसके रणनीतिक उद्देश्य या किसी भी आश्वस्त स्पष्टीकरण के बिना किया जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के साथ जुड़ाव महत्व 

फिलिप ग्रीन ने आगे कहा, ऑस्ट्रेलिया चीन के साथ जुड़ाव को काफी महत्व देता है। चीन का लगभग सभी पड़ोसियों के साथ समुद्री और भूमि सीमाओं पर विवाद चल रहा है। जिसमें दक्षिण चीन सागर भी इसमे शामिल है, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए विशेष रुचि वाला क्षेत्र है।

ये भी जानिए

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, ग्रीन यहां भारत के ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के साथ ही साझेदारी में ऑस्ट्रेलिया इंडिया इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित कोलकाता डायलॉग-ऑस्ट्रेलिया और भारत: वर्किंग टुगेदर टू बिल्ड आइलैंड स्टेट रेजिलिएंस’ में बोल रहे थे। कोलकाता डायलॉग मंगलवार को नई दिल्ली में शुरू किये गए दो दिवसीय 13वें इंडो-पैसिफिक सेना प्रमुखों के सम्मेलन के रूप में किया जा रहा है।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.