India News(इंडिया न्यूज),  London:  लुंगी भारत में इतनी लोकप्रिय है कि इसे न केवल दक्षिण भारत में बल्कि उत्तर भारत में भी लोग पहनते हैं। घरों में अक्सर पुरुषों को लुंगी पहने हुए देखा जाता है। लेकिन सोचिए अगर कोई भारतीय विदेश जाए और लुंगी पहने और फिर सड़क पर निकल जाए तो क्या होगा? हाल ही में एक तमिल लड़की ने भी ऐसा ही किया। इंग्लैंड की रहने वाली ये लड़की जब लुंगी पहनकर लंदन की सड़कों पर निकली तो बाकी लोग उसे देखते ही रह गए। लेकिन रास्ते में मिली एक बुजुर्ग महिला ने बात बोली जिसे सुन आपको बी बेहद खुशी होगी।

वीडियो हुआ वायरल

इंस्टाग्राम यूजर Valeri (@valerydaania) ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह लुंगी पहनकर लंदन की सड़कों पर घूमती नजर आ रही हैं।

लंदन में लुंगी

लुंगी एक बेहद आरामदायक ड्रेस है और गर्मी के दिनों में इसे पहनने से और भी ज्यादा आराम मिलता है। इसी वजह से आपको दक्षिण भारतीय राज्यों में ज्यादातर पुरुष लुंगी पहने हुए दिख जाएंगे। फिल्मों में हीरो भी शान से लुंगी पहने नजर आते हैं। लेकिन जब कोई भारतीय लड़की लंदन जाकर लुंगी पहनती है तो लोग उसे जरूर नोटिस करते हैं।

दिनेश कार्तिक के सन्यास पर बोले कोहली, कहा- काफी समझदार और अनुभवी खिलाड़ी-Indianews

वैलेरी के साथ भी यही हुआ। जब वह लुंगी पहनकर सड़क पर घूमने निकलीं तो सभी लोग उन्हें ही देखने लगे। तभी वह एक दुकान में घुस गयी। लोगों के भाव भी उनके कैमरे में रिकॉर्ड हुए। आदमी से लेकर औरत तक हर कोई उसे ही देख रहा था।

जब वह दोबारा सड़क पर लौटीं तो कार में बैठे लोगों की नजरें भी उनकी तरफ थीं. लेकिन सबसे प्यारी प्रतिक्रिया एक बुजुर्ग महिला की थी। जब वैलेरी ने महिला से पूछा कि क्या उसे उसकी ड्रेस पसंद आई तो उसने जोर से जवाब दिया कि उसे यह बहुत पसंद आई। यह सुनकर वैलेरी भी खुश हो गई।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को 10 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कहा कि वह बर्मिंघम में भी ऐसा करेगा। वहीं एक और ने कहा कि इस लड़की को सलाम जिसने विदेश में ऐसा करने की कोशिश की।

एक ने कहा कि विदेशी लोग सोच सकते हैं कि उसने स्कॉटिश पोशाक पहनी हुई है। एक ने कहा कि ऐसे काम करके लोग विदेशों में भारत का नाम खराब करते हैं।